... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 7, 2020 2:46 PM IST
Belly Fat Exercise: पेट की चर्बी कम करने वाली एक्सरसाइज | TheHealthSite Hindi
पेट की चर्बी या बेली फैट की समस्या सबसे अधिक महिलाओं में होती है. बेली फैट बर्न करने के लिए आसान उपाय सभी खोजते हैं. महिलाओं को पेट का मोटापा कम करने के लिए सबसे आसान एक्सरसाइज टिप्स (Belly Fat Exercise) हम यहां बता रहे हैं. जो महिलाएं घर पर ही रहती हैं उनके लिए बेली फैट वेट लॉस टिप्स (Belly Fat Weight Loss Exercise) के तीन तरीके हैं. वजन कम करने वाले ये टिप्स (Weight Loss Tips) घर पर आसानी से किये जा सकते हैं.
इन आसान वेट लॉस टिप्स (Easy Weight Loss Tips) से आप सेक्सी फिगर के साथ-साथ डायबिटीज, हार्ट रोग, कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से भी बच सकती हैं. महिलाएं अगर इन तीन बातों को रोजाना अपनाती हैं, अपनी सेक्स लाइफ को भी बेहतर बना सकती हैं. आइए जानते हैं बेली फैट बर्न के तीन आसान टिप्स..
अगर आप बेली फैट या पेट की चर्बी कम करना चाहती हैं, कुछ एक्सरसाइज टिप्स आपको जरूर जानाना चाहिए. सबसे पहले तो आपको पेट और कमर के आस-पास की जगह पर असर करने वाली एक्सरसाइज समझनी होगी. इसके अलावा डेली एक्सरसाइज रूटीन में इन बातों का ध्यान रखना होगा....
बेली फैट बर्न करने के लिए पुश-अप्स और रस्सी कूदना सबसे अच्छी एक्सरसाइज हैं. सबसे बड़ी समस्या तब आती है जब आप रस्सी कूदने में खुद को असमर्थ पाती हैं. आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है.
आपको 15 दिन तक लगातार तेज चाल के साथ 40 मिनट चलना है. इसके बाद आप रस्सी कूदने का अभ्यास कर सकती हैं. आप बेली फैट बर्न करने के लिए 5 मिनट से शुरुआत कर सकती हैं. इसके बाद आप रस्सी कूदने के टाइम को 15 मिनट तक बढ़ा सकती हैं. पुश अप्स करने का यह तरीका स्टैमिना के साथ चेस्ट और ब्रेस्ट को करता है टाइट.
रोजाना रस्सी कूदने के बाद आपको पुशअप्स करना है. रस्सी कूदने के बाद जब आप पुश-अप्स करती हैं, तो तेजी से वेट लॉस करती हैं. इसके अलावा आपकी इंटेंसिटी भी बढ़ती जाती है. पेट की चर्बी कम करने के लिए आप पुशअप्स के बाद प्लैंक एक्सरसाइज भी 3 मिनट तक कर सकती हैं. रस्सी कूदना कैसे है वजन घटाने के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज.
मोटापा कम करने के लिए साइकिल चलाना सबसे अच्छी एक्सरसाइज होती है. साइकिल चलाने के लिए आप सामान्य साइकिल के अलावा जिम साइकिल कोई भी चुन सकती हैं. दोपहर के समय जब आप काम से खाली हों, तो 1 घंटे तक साइकिल चला सकती हैं. आसानी से वजन घटाने वाली वेट लॉस एक्सरसाइज.
अगर आप तैरना पसंद करती हैं तो डेली लाइफ में इसे शामिल करें. स्विमिंग से आप अपने पेट का मोटापा बहुत तेजी से कम कर सकती हैं. मोटापा कम करने के लिए आप डांस का भी चुनाव कर सकती हैं. डांस या तैरना रोजाना 40 मिनट काफी होता है.
एक्सरसाइज के ये तीन टिप्स आपके पेट का मोटापा कम करती हैं. आपका फिटनेस लेवल बढ़ता जाता है और आप एक दिन सेक्सी कमर और फिट बॉडी वुमेन बन जाती हैं.
बहुत जल्दी थक जाते हैं ? स्टेमिना बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय.
बेली फैट और पेट की चर्बी कम करने के लिए आज से ही शुरु करें ये 4 काम.