इस सही तरीके से करेंगे प्लैंक तो कभी नहीं लगेगी चोट

प्लैंक के दौरान एक बार हमेशा ध्यान रखें कि सिर से लेकर पाँव तक बॉडी बिल्कुल सीधी होनी चाहिए!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : June 29, 2017 1:12 PM IST

प्लैकिंग एक एक्सरसाइज है जिसे करने से वजन कम करने, मसल्स को मजबूत बनाने और स्ट्रेस कम करने में  मदद मिलती है। इसे करना बहुत आसान होता है और आप इसे कहीं भी कर सकते है। इसे करने के लिए किसी  भी तरह के मशीन या उपकरण की ज़रूरत नहीं पड़ती है। यही कारण है कि पूरी दुनिया में लोग इस एक्सरसाइज  के दीवाने हैं।

हालांकि इसे करना आसान है फिर भी इसे करते समय कुछ सावधानियां ज़रूर बरतनी चाहिए वरना आपको चोट लग सकती है। हमने इस बारे में हेल्थ गुरु मिकी मेहता से बातचीत की है। उन्होंने बताया है कि प्लैंक करते समय किस तरह की गलतियां नहीं करनी चाहिए और क्या क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

प्लैंक सही तरीके से कैसे करें : इसे करने के लिए सबसे पहले पुशअप पोजीशन में आ जायें। अब इस पोजीशन में शरीर का भार हथेलियों की बजाय अपनी बांहों पर रखें। इस पोजीशन में आपकी बॉडी सिर से लेकर पाँव तक एक सीध में होनी चाहिए। मिकी मेहता कहते हैं कि इस एक्सरसाइज को करने से शरीर की मजबूती और फोकस करने की क्षमता बढ़ती है। आप प्लैंक में थोड़ा बदलाव भी ला सकते हैं जैसे कि आप हिप्स को उठाकर या भुजंगासन पोजीशन में भी इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं।  शुरुवात में यह एक्सरसाइज किसी फिटनेस ट्रेनर की देखरेख में ही करें।

प्लैंक करते समय होने वाली मुख्य गलतियां :

#1पीठ मोड़ना : अगर आप प्लैंक करते समय शरीर का सारा भार हाथों पर रखते हैं और पेट का जरा भी इस्तेमाल नहीं करते हैं तो इससे हाथ बुरी तरह थक जाते हैं। ऐसी अवस्था में आप आराम पाने के लिए अपनी पीठ मोड़ने लगते हैं जिससे बेवजह स्पाइन पर अतिरिक्त दवाब बढ़ जाता है और स्पाइन में दर्द होने लगता है।

#2-हिप्स को नीचे करना : जब आपके पेट और बांहों की मांसपेशियां थक जाती हैं तो ऐसे में आप हिप्स को थोड़ा नीचे की तरफ झुकाने लगते हैं। ऐसा करने से शरीर के बाकि मसल्स में तनाव कम हो जाता है लेकिन फिर इससे आपको कोई फायदा नहीं पहुंचता है। उल्टा इससे आपके लोवर बैक में दर्द होने लगता है।

#3- सिर पीछे मोड़ना: कई बार लोग इस पोजीशन में अपने सिर को बहुत ज्यादा पीछे की तरफ उठा लेते हैं जिससे उनकी गर्दन पर अतिरिक्त दवाब पड़ने लगता है और फिर गर्दन और आस पास की मांसपेशियों में दर्द होने लगता है।

गलत तरीके अपनाने से  होने वाले नुकसान : प्लैंक करने से जितने फायदे होते हैं वो तो आपको पता ही है लेकिन अगर आप एकदम सही तरीके से इस एक्सरसाइज को नहीं कर रहे हैं तो इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जब आप सही तरीके से इसे अंजाम नहीं देते हैं तो सबसे पहले आपके पीठ में दर्द होने लगता है। ऐसा स्पाइन और पेल्विस हिस्से का सही दिशा में ना होने के कारण होता है। जब आप काफी देर तक प्लैंक करते हैं तो इससे सीने की पेक्टोरल मसल्स में दर्द होने लगता है। इसलिए प्लैंक की पोजीशन में 20 सेकंड तक ही रहें और धीरे धीरे अपनी क्षमता के अनुसार फिर समय बढ़ाते रहें।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source