Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

महिलाएं कीगल एक्सरसाइज कैसे करें

Kegel Exercises पेल्विक मांसपेशियों को मजबूत करती है. महिला और पुरुष दोनों को कीगल एक्सरसाइज लाभ पहुंचाती है. महिलाओं के पेल्विक मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए कीगल एक्सरसाइज करने का तरीका जरूर जानना चाहिए.

महिलाएं कीगल एक्सरसाइज कैसे करें
Kegel Exercises जिन महिलाओं के पेल्विक एरिया की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं उनको Kegel Exercises पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज करनी चाहिए.

Written by akhilesh dwivedi |Updated : June 22, 2019 11:45 AM IST

कीगल एक्सरसाइज (Kegel Exercises) की चर्चा अक्सर आप तब सुनते हैं जब किसी महिला या पुरुष को मूत्र के प्रवाह को रोकने में परेशानी होती है. पेल्विक फ्लोर में रक्त के प्रवाह में कमी और पेल्विक मांसपेशियों और ऊतकों में कमज़ोरी होने पर कीगल एक्सरसाइज की सलाह दी जाती है. Kegel Exercises पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होती है. कीगल एक्सरसाइज से सेक्स प्राब्लम भी ठीक होती है. कीगल एक्सरसाइज फॉर वूमन या मेन को सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है. लेकिन महिलाओं को कीगल एक्सरसाइज कैसे करना चाहिए और महिलाओं को कीगल एक्सरसाइज से क्या लाभ होते हैं उसके बारे में हम यहां विस्तार से जान सकेंगे.

Kegel Exercises/कीगल एक्सरसाइज किसे करना चाहिए ?

एक्सपर्ट्स की मानें तो कीगल एक्सरसाइज (Kegel Exercises) ऐसी एक्सरसाइज है जो हर उम्र के महिला और पुरुष को करना चाहिए. पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों में कमजोरी आने पर मूत्र प्रवाह रोकने की क्षमता कमजोर हो जाती है. यह परेशानी महिलाओं को ज्यादा होती है.

ज्यादातर मामलों में देखा जाता है कि महिलाओं में पेल्विक फ्लोर कमजोर होने की परेशानी गर्भावस्था, डिलिवरी के बाद, उम्र बढ़ने के कारण, पेट की सर्जरी होने के बाद, कब्ज और अत्यधिक खांसी की परेशानी होने की वजह से होती है.

Also Read

More News

what is Kegel exercises pelvic floor exercise पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज

कीगल एक्ससाइज क्या है

Kegel Exercises एक अमेरिकन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अर्नोल्ड एच कीगल के नाम पर पड़ा है. डॉ अर्नोल्ड एच कीगल ने आपरेशन से बचने के लिए इस एक्सरसाइज की खोज की थी. उन्होंने कीगल पेरिनेमीटर की भी खोज की थी जो पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों की मजबूती और ताकत को मापने का एक उपकरण है.

यह एक तरह से पेल्विक फ्लोर को मजबूत करने की एक्सरसाइज है. यह एक्सरसाइज कहीं भी कभी भी आसानी से की जा सकती है.

किसे होती है पेल्विक फ्लोर की परेशानी

बढ़ती उम्र की वजह से

वजन अधिक होने पर खास कर पेट का मोटापा होने पर.

स्त्री रोग की कोई सर्जरी होने पर.

पुरुषों में प्रोस्टेट सर्जरी होने पर.

मानसिक व तंत्रिका तंत्र संबंधी बीमारी होने पर भी यूरिन लिकेज की परेशानी होती है.

benefits of Kegel exercises pelvic floor exercise पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज

कीगल एक्सरसाइज के लाभ

कीगल एक्सरसाइज गर्भाशय, मूत्राशय और बड़ी आंत के नीचे की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है.

यह एक्सरसाइज महिला और पुरुष दोनों के लिए लाभदायक है.

जिनको यूरिन लिकेज और आंत उतरने की परेशानी होती है. उनके लिए कीगल एक्ससाइज बहुत लाभ पहुंचाती हैं.

कब और कहां करना चाहिए कीगल एक्सरसाइज

जहां तक कीगल एक्सरसाइज (Kegel Exercises) को करने का सवाल है तो यह कहीं भी कभी भी की जा सकती है. इस एक्ससाइज को आप बैठकर, लेटकर और खड़े होकर कैसे भी कर सकते हैं. यहां तक कि जब आप गाड़ी चला रहे हों तब भी यह एक्सरसाइज कर सकते हैं.

कीगल एक्सरसाइज करने का सही तरीका

कीगल एक्सरसाइज (Kegel Exercises) करने का फायदा आपको तभी मिलता है जब आप सही मांसपेशी पर खिंचाव ले आते हैं. अगर आप सही से कीगल एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो कोई फायदा नहीं होता है.

वैसे तो कीगल एक्सरसाइज (Kegel Exercises) एक खेल की तरह है. जैसे आपको पेशाब या यूरिनेशन करते हुए अचानक रोक देना है. कुछ देर रोकने के बाद फिर इसे शुरु करना है. लेकिन जब आप ऐसा करते हैं ठीक उसी समय सही मांसपेशी पर खिंचाव लाना जरूरी होता है.

वजाइना व पेल्विक एरिया के टाइटनेस के लिए 3 एक्सरसाइज.

how women should do Kegel exercises pelvic floor exercise पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज

महिलाएं कीगल एक्सरसाइज कैसे करें

वैसे तो कीगल एक्सरसाइज (Kegel Exercises) एक ही तरह की होती है लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव महसूस करने के लिए महिलाओं को विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है.

महिलाएं जब यूरिनेशन करें तो करते हुए फिर रुक जाएं और अपनी वजाइना, मूत्राशय और गुदा की एरिया को टाइट करता हुआ महसूस करें. अगर ऐसा होता है तो आपने सही एक्सरसाइज किया है.

ठीक उसी समय आपके जांघ, पेट और नितंब अर्था बट की मांसपेशियों में खिंचाव नहीं आना चाहिए.

कीगल एक्सरसाइज करने का सही तरीका 

सबसे पहले कीगल एक्सरसाइज करने के लिए कोई शांत जगह का चुनाव करें.

जब आप कीगल मांसपेशियों अर्थात पेल्विक फ्लोर की पहचान कर लें तब यह एक्सरसाइज करें.

सबसे अच्छा समय यूरिन पास करते वक्त होता है. क्योंकि आप अपने यूरिन को रोकने और छोड़ने के साथ इसे कर सकते हैं.

एक बार कीगल मांसपेशियों या पेल्विक फ्लोर में खिंचाव लाने के बाद 5 सेकेंड के लिए रूकना चाहिए. इसके बाद 5 सेकेंड का

आराम देने के बाद पुनः दोहराना चाहिए.

जब भी कीगल एक्सरसाइज करें तो यह सुनिश्चित करें कि आपके पेट, कमर और जांघ की मांसपेशियां टाइट न हो.

इस एक्सरसाइज को एक बार में 10 से 20 बार कर सकते हैं.

परेशानी ज्यादा होने पर आप इस एक्सरसाइज को एक दिन में 3 बार करें.

Kegel Exercises पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज को करने से महिलाओं को यूरिनेशन वाली परेशानी से बचने के लिए सर्जरी की जरूरत नहीं होती है. कीगल एक्सरसाइज महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों के लिए भी उतनी ही लाभ देने वाली होती हैं.

कीगल एक्सरसाइज से महिलाएं अपने जननांग एरिया की मांसपेशियों को मजबूत बना सकती हैं. अगर आप में भी इस तरह की कोई परेशानी है तो डॉक्टर से परामर्श करके कीगल एक्सरसाइज करें.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Kegel Exercise: कीगल एक्सरसाइज करेंगे, तो सेक्स लाइफ होगी बेहतर, जानें क्या है कीगल और इसके सेहत लाभ.

About the Author

... Read More