गर्भावस्था का पहला महीना बेहद महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह आपके शरीर में कई बदलाव लाता है। पहले महीने के दौरान आपको काफी थकान और जी मचलाने जैसी आम समस्याएं हो सकती हैं जो कि आम बात है। यही वजह है कि इस महीने में एक्सरसाइज करने का मन नहीं करता है। भले ही आपको मॉर्निंग सिकनेस का सामना करना पड़ रहा है लेकिन थोड़ा बहुत टहलने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगी। वास्तव में गर्भावस्था के पहले महीने के दौरान एक्सरसाइज करना केवल सेफ ही नहीं है बल्कि इससे प्रारंभिक गर्भावस्था से जुड़ी असुविधाओं से भी राहत मिलती है।