• हिंदी

एक्सरसाइज कैसे आपकी उम्र बढ़ाती है

एक्सरसाइज कैसे आपकी उम्र बढ़ाती है
क्या आप ये जानते हैं कि सिर्फ 30 मिनट की सैर आपकी जिंदगी के 7 साल बढ़ा देती है। अगर आप यह बात नहीं जानते हैं तो आप अपनी उम्र कम कर रहे हैं। एक्सरसाइज को लेकर हुए शोध में यह पाया गया है कि उम्र बढ़ाने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

30 मिनट रोजाना एक्सरसाइज करने से लंबी उम्र मिलती है। अगर आप रोजाना 30 मिनट सैर करते हैं या टहलते हुए एक्सरसाइज करते हैं तो आपकी 7 साल उम्र बढ़ जाती है।

Written by akhilesh dwivedi |Updated : May 13, 2019 9:21 AM IST

एक्सरसाइज करना हेल्थी होता है। ये सभी करते है और इससे उनकी सेहत को काफी लाभ भी पहुँचता है। बड़े-बुजुर्ग भी आज की युवा पीढ़ी को सुबह की सैर और रोजाना वॉक करने की सलाह देते हैं। कसरत करना हर किसी के लिए अच्छा होता है। रोजाना टहलने से आप सेहतमंद रहते हैं।

क्या आप ये जानते हैं कि सिर्फ 30 मिनट की सैर आपकी जिंदगी के 7 साल बढ़ा देती है। अगर आप यह बात नहीं जानते हैं तो आप अपनी उम्र कम कर रहे हैं। एक्सरसाइज को लेकर हुए शोध में यह पाया गया है कि उम्र बढ़ाने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

रोजाना की लाइफ में आप अगर एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं तो आप अपनी उम्र भी कम कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि एक्सरसाइज सिर्फ आपकी उम्र बढ़ाती है बल्कि यह आपको ताउम्र फिट रखने के साथ सेहतमंद भी रखती है। आइए जानते हैं एक्सरसाइज के बारे में कुछ खास तथ्य।

Also Read

More News

एक्सरसाइज पर क्या कहता है शोध 

दरअसल, यह स्टडी जर्मनी के सारलैंड यूनिवर्सिटी में 30 से 60 साल के 69 स्वस्थ लोगों पर शोध करके किया गया, जो रोज व्यायाम नहीं करते थे। वहीं बता दें शोधकर्ताओं के अनुसार केवल 30 मिनट सैर कर आपकी उम्र सात साल तक बढ़ सकती है।

शोधकर्ताओं के अनुसार रोजाना थोड़ी सी कसरत कर दिल का दौरा पड़ने की संभावना को काफी कम किया जा सकता है। आज हम इसी के बारे में बताने जा रहे हैं कि किस तरह के लाभ होते हैं थोड़ी देर के व्यायाम से।

उम्र बढ़ाने में एक्सरसाइज कैसे मदद करती है 

परिश्रम कर बुढ़ापे को भी कम किया जा सकता है। रोजाना के व्यायाम से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को कम किया जा सकता है। इस तरह लोग 70 की उम्र में भी जवान दिख सकते हैं और 90 से 95 साल तक जी सकते हैं।

खाने का तरीका और फूड 

खान-पान से शरीर पर सबसे ज्यादा असर होता हैं इसलिए अच्छा व स्वस्थ खान-पान लेना चाहिए। इस शोध के अनुसार सभी को रोजाना कम से कम 30 मिनट तक टहलना चाहिए ताकि आपकी उम्र बढ़ सकें।