... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : June 19, 2017 12:55 PM IST
योग के जरिए शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है। तीनों के स्वस्थ रहने से आप स्वयं को स्वस्थ महसूस करते हैं। योग के जरिए न सिर्फ बीमारियों का निदान किया जाता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक तकलीफों को भी दूर किया जा सकता है। योग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर जीवन में नव-ऊर्जा का संचार करता है। योगा शरीर को शक्तिशाली एवं लचीला बनाए रखता है साथ ही तनाव से भी छुटकारा दिलाता है जो रोजमर्रा की जिंदगी के लिए आवश्यक है। योग करना सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन ज्यादा योग करना भी नुकसानदायक हो सकता है। तो सवाल यह है कि कितना योग करना चाहिए? योग एक्सपर्ट अभिषेक शर्माआपको इस सवाल का जवाब दे रहे हैं।
मांसपेशियों में दर्द- सुबह योग करने के बाद मांसपेशियों में हल्का दर्द होना आम है लेकिन अगर कुछ दिनों तक मांसपेशियों में दर्द रहता है, तो इसका मतलब है आप अधिक योग कर रहे हैं। अगर आप अपने जोड़ों में किसी तरह की सूजन या दर्द महसूस करते हैं, तो इसका मतलब है कि आप अपनी बॉडी से ज्यादा काम करा रहे हैं।
आपको हमेशा थकान होना - अगर आप हफ्ते के छह दिन दो घंटे योग करते हैं और फिर भी थकान महसूस करते हैं, तो समझ लीजिए आप जरूरत से ज्यादा योग कर रहे हैं। थकान होने पर कभी-कभी आपको योग से बचना चाहिए। ऐसे में आपको पुश-अप्स और इन्वर्श़न से बचना चाहिए।
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द- अगर आप जोड़ों या हड्डियों में दर्द महसूस करते हैं, तो कुछ दिन आपको योग नहीं करना चाहिए। जोड़ों और हड्डियों में दर्द होना ज्यादा योग करने के लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको बीच में ही दर्द होने लगे, तो आपको बालासन में आराम करना चाहिए।
जब सोशल लाइफ याद आने लगे- बहुत दिनों तक योग करते हुए जब आपको अपने शौक और अन्य गतिविधियां याद आने लगे तो, आपको कुछ दिनों तक योग से ब्रेक लेना चाहिए। अगर इससे आपके काम और रिश्ते प्रभावित हो रहे हैं, तो थोड़ा ब्रेक लें।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock