Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अगर आप बेली फैट कम करने के लिए तरह तरह के एक्सरसाइज करके थक गये हैं और फिर भी कोई सुधार नज़र नहीं आ रहा है तो हम आपको एक रोचक तकनीक बता रहे हैं। आप अपने बेली फैट को कम करने के लिए स्टेबिलिटी बॉल (stability ball) का इस्तेमाल करें। पुशअप्स और प्लैंक के अलावा आप इस एक्सरसाइज को भी अपनी रूटीन में शामिल करें। इसका असर काफी तेजी से होता है।
इस एक्सरसाइज से फायदे : इस एक्सरसाइज को करने में बैलेंसिंग का बहुत ध्यान रखना पड़ता है जो धीरे धीरे आप सीख जाते हैं। शुरुवात में इस एक्सरसाइज का असर आपके लोवर एब्स पर पड़ता है लेकिन बाद में आपका पूरा शरीर ही इसकी मदद से फिट नजर आने लगता है। इसके अलावा इसको नियमित रूप से करने पर आपके बाहों, कंधों और हिप्स को सही शेप मिलता है हालांकि शुरुवाती दिनों में इसे करने से शरीर में दर्द भी होने लगता है लेकिन धीरे धीरे दर्द खत्म हो जाता है।
कैसे करें :
1-इसके लिए पुशअप्स पोजीशन में आ जायें और अपने घुटनों के नीचे इस बॉल को रख लें। अपने हाथो को बिल्कुल सीधा रखते हुए शरीर का बैलेंस बनाएं।
2-अब इसी पोजीशन में बने हुए घुटनों को हल्का मोड़ते हुए बॉल को आगे सीने की तरफ लाने की कोशिश करें। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि शरीर का संतुलन बिगड़े नहीं। जब बॉल रोल करते हुए घुटनों से सीने की तरफ आये तो इस पोजीशन में कुछ देर बने रहें और फिर वापस शुरुवाती पोजीशन में आ जायें। इस तरह इसका एक चक्र पूरा हुआ।
3-बेहतरीन परिणाम पाने के लिए रोजाना तीन से आठ बार इस प्रक्रिया को दोहरायें। धीरे धीरे जब आप इस एक्सरसाइज को आसानी से करने लगें तो फिर इसे और ज्यादा बार दोहरायें। इसके अलावा इस बॉल की मदद से आप एब्स भी बना सकते हैं।
टिप्स:
सबसे पहले बॉल का साइज़ अपने शरीर के हिसाब से देख कर चुनें। ज्यादा बड़े साइज़ का या फिर बहुत छोटे साइज़ के बॉल के इस्तेमाल से बैलेंस बिगड़ सकता है। बॉल इतनी चौड़ी होनी चाहिए जिससे जब आप पैरों को उसपर रखें तो वे आराम से उसपर टिक सकें और उस समय शरीर से लगभग 90 डिग्री का कोण बनना चाहिए।
अगर शुरुवात में बैलेंस बनाने में मुश्किलें आ रही हैं तो बॉल को दीवार के सहारे रखें और फिर एक्सरसाइज करें।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock