झुर्रियों, काले धब्बे और डार्क सर्कल का काल हैं ये 3 योगासन, 50 पार महिलाओं को भी होता है लाभ

फेस योग चेहरे की एक्सरसाइज की एक ऐसी श्रृंखला है जो बार-बार की जाती है। रोजाना इन्हें करने से आपके चेहरे की मांसपेशियों में उत्तेजना आती है जो बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करती हैं। जब आप नियमित रूप से चेहरे की ये एक्सरसाइज करेंगे तो ब्लड सर्कुलन तेज होगा जिससे चेहरे में कसाव आएगा और झुर्रियों, काले धब्बे व डार्क सर्कल जैसी परेशानियों को दूर होने में मदद मिलेगी।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 17, 2020 5:01 PM IST

उम्र बढ़ने के साथ ही झुर्रियाँ, चेहरे पर काले धब्बे, आंखों के नीचे काले घेरे और झुलसी हुई स्किन होना बहुत आम है। जब भी कोई महिला इस दौर से गुजरती है तो वह इससे बचने के लिए महंगी महंगी एंटी-एजिंग क्रीम खरीदने या कैमिकलयुक्त प्रॉडक्ट्स को खरीदने में पैसा खर्च करने लगती हैं। लेकिन अगर हम आपसे ये कहें कि आपकी ये सारी समस्याएं चुटकियों में दूर हो सकती हैं वो भी बिना पैसा खर्च किए तो आपको कैसा लगेगा? जी हां, ये हम कोई मजाक नहीं कर रहे हैं बल्कि ऐसा वाकई में मुमकिन है। फेस योग चेहरे की एक्सरसाइज की एक ऐसी श्रृंखला है जो बार-बार की जाती है। रोजाना इन्हें करने से आपके चेहरे की मांसपेशियों में उत्तेजना आती है जो बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करती हैं। जब आप नियमित रूप से चेहरे की ये एक्सरसाइज करेंगे तो ब्लड सर्कुलन तेज होगा जिससे चेहरे में कसाव आएगा और झुर्रियों, काले धब्बे व डार्क सर्कल जैसी परेशानियों को दूर होने में मदद मिलेगी। ये चेहरे के तनाव को दूर करने के साथ ही आपके चेहरे को फिर से रिजूवनेट करते हैं और आपकी त्वचा को टाइट और निखरा हुआ बनाते हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये योगासन—

yoga

माथे की एक्सरसाइज

अगर आपके माथे में भी झुर्रियां हैं तो आप इन्हें भी एक्सरसाइज से सही कर सकते हैं। माथे की एक्सरसाइज बोटॉक्स इंजेक्शन का सबसे बेस्ट विकल्प है।

ये है करने का तरीका

1. अपनी दोनों मुट्ठी अपने माथे पर रखें और अपनी तर्जनी और मध्यमा उंगलियों की मदद से हल्का हल्का दबाएं।

2. सुनिश्चित करें कि आप अपनी मुट्ठी खिसकाते समय पर्याप्त दबाव बनाए रखें।

3. इसे 6 बार दोहराएं।

जबड़े की एक्सरसाइज

जबड़े की एक्सरसाइज उन लोगों के लिए बेस्ट है जो डबल चिन से जल्दी छुटकारा पाना चाहते हैं। इससे चेहरे की शेप अच्छी होने के साथ ही गर्दन में भी कसावट आती है। नियमित रूप से जबड़े की एक्सरसाइज करने से फाइन लाइंस और डबल चिन की समस्या दूर होती है।

ये है करने का तरीका

1. अपने होठों को बाईं ओर पकडे। जब तक आप इसे अपने गालों में महसूस नहीं करते तब तक खींचते रहें।

2. अब, अपने जबड़े को उसी जबड़े की स्थिति में बाईं ओर मोड़ें और 45 डिग्री का कोण बनाते हुए ऊपर उठाएं।

3. एक और खिंचाव महसूस करने के लिए, 3 सेकंड के लिए चेहरे की इस मुद्रा को पकड़ें।

इसे फिर से दोहराएं और फिर दूसरी तरफ स्विच करें।

मैनुअल फेस लिफ्ट

यदि आप अपने नासोलैबियल सिलवटों (स्माइल लाइन्स) को स्मूथ करने के लिए फेस फिल्टर्स या मिड-फेस लिफ्ट का विकल्प चुनने की सोच रहे हैं, तो आपको इसे छोड़कर मैनुअल फेसलिफ्ट एक्सरसाइज का अभ्यास शुरू करना चाहिए। यह आपके चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के साथ ही उसे स्वस्थ और जवां भी बनाता है।

ये है करने का तरीका

1. अपनी हथेलियों को किनारे पर रखकर शुरू करें।

2. अब, अपनी हथेलियों को ऊपर-नीचे करके अपने चेहरे के किनारों को उठाएं।

3. अपना मुंह खुला रखें। यह "ओ" आकार के मुंह की तरह प्रतीत होना चाहिए।

4. केवल 5 सेकंड के लिए इस मुद्रा को पकड़ो। फिर, इसे दो बार दोहराएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source