
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 26, 2019 3:59 PM IST
पुरुषों के लिए एक्सरसाइज करने के फायदे। © Shutterstock
हर दिन एक्सरसाइज करने से सेहत को कई लाभ होते हैं, यह सभी जानते हैं। पुरुष जो दिन भर काम करते रहते हैं, उन्हें हर दिन शारीरिक रूप से एक्टिव रहना चाहिए। पुरुषों को फिट और हेल्दी रहने के लिए नियमित रूप से शारीरिक एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी (Exercise Benefits for Men) है। इससे ना सिर्फ मांसपेशियों को ताकत मिलती है, बल्कि सेक्सुअल सेहत भी अच्छी रहती है। जानें, पुरुषों के लिए एक्सरसाइज करना (Exercise Benefits for Men) किस तरह से लाभदायक होता है।
एक्सरसाइज का असर हुआ क्या ? जानें, कब, कितना और कैसे करनी चाहिए एक्सरसाइज
हाई ब्लड प्रेशर दिल से संबंधित रोग जैसे हार्ट अटैक, स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाता है। पुरुषों में ब्लड प्रेशर की समस्या आम है। इसकी मुख्य वजह है अनियमित जीवनशैली और गलत खानपान। शारीरिक रूप से यदि पुरुष एक्टिव रहें, तो उच्च रक्तचाप का जोखिम कम किया जा सकता है।
पुरुष यदि एक्सरसाइज करें, तो उनमें सूजन (इंफ्लेमेशन) की समस्या भी नहीं होती है। सूजन की समस्या आसानी से कम हो सकती है।
पुरुष काम में इतने व्यस्त होते हैं कि वह अपनी दिनचर्या, जीवनशैली, खानपान को नजरअंदाज कर देते हैं। इन कारणों से भी डायबिटीज के होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। शोध के अनुसार, जो पुरुष नियमित एक्सरसाइज करते हैं, उनमें डायबिटीज होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
पुरुषों में सबसे ज्यादा कोलन कैंसर होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोलन कैंसर (बड़ी आंत का कैंसर) के लगभग 80 फीसदी मामलों को रोका जा सकता है लेकिन इसके लिए पुरुषों को शारीरिक व्यायाम करना होगा। एक्सरसाइज से 30 से 40 फीसदी तक इस रोग को होने से रोका जा सकता है।
गर्मी में करते हैं हर दिन एक्सरसाइज, तो जान लें ये 5 जरूरी रूल्स
पुरुष नियमित रूप से एक्सरसाइज करेंगे, तो वजन आसानी से घटने लगेगा। आधा घंटा हर दिन चलेंगे तो वजन घटाने में आसानी होगी। एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग अधिक शारीरिक गतिविधि में भाग लेते हैं, उनका मोटापा बहुत तेजी से घटता है।
ट्राइग्लिसराइड्स रक्त में पाए जाने वाले वसा का एक रूप है। बढ़ते ट्राइग्लिसराइड के स्तर हृदय रोग के बढ़ते जोखिम से जुड़े हुए हैं। उच्च कोलेस्ट्रॉल के साथ ट्राइग्लिसराइड शरीर में अवरुद्ध धमनियों, दिल के दौरे या स्ट्रोक और एक्यूट पैंक्रियाटिस होने के खतरे को बढ़ा देता है। एक अध्ययन में एचडीएल के उच्च स्तरों से पता चला है कि शारीरिक रूप से सबसे सक्रिय पुरुषों में सबसे कम ट्राइग्लिसराइड स्तर भी था।