... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : July 20, 2019 4:03 PM IST
Excessive exercise may lead to serious medical conditions
Workout and Weight Gain : एक्सरसाइज को लेकर सभी यही सोचते हैं कि रोजाना व्यायाम करने से वजन घटाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कब एक्सरसाइज आपका वजन बढ़ाने लगती है ? जी हां, आपके व्यायाम से ही आपका वजन बढ़ सकता है.
Excessive Exercise : ज्यादा एक्सरसाइज से न केवल वजन बढ़ता है बल्कि कई तरह की हेल्थ प्राब्लम भी होने लगती है. अगर आप हमेशा कई-कई घंटों तक जिम में कसरत करते हैं तो इसके साइड इफेक्ट के बारे में भी जरूर बात करे लें. क्योंकि जब आप जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं तो यह आपके शरीर पर दोहरा हमला करता है.
Workout and Weight Gain: एक्सरसाइज या जिम को लेकर कई तरह के सुझावों को देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि एक इंसान को एक सप्ताह में 2 से 5 घंटे की हल्की एक्सरसाइज और डेढ़ से 2:30 घंटे की सामान्य एक्सरसाइज की जरूरत होती है.
Workout and Weight Gain: जब आप सप्ताह में 2 से 5 घंटे के बीच की एक्सरसाइज करते हैं तो आपका मेटाबाल्जिम ठीक से काम करता है, और आप अपना वजन कंट्रोल में रखने के साथ बॉडी भी ठीक से बना पाते हैं.
एक इंसान को कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए यह काफी कुछ उसकी शरीरी की बनावट और लंबाई पर निर्भर करता है. लेकिन इसके लिए शरीर की स्थिति और उम्र का भी विशेष ख्याल रखना होता है.
एक इंसान को एक दिन में 3 घंटे से ज्यादा की कोई भी एक्सरसाइज या जिम नही करना चाहिए. क्योंकि एक शोध की मानें तो अगर इंसान 5 घंटे तक का वर्कआउट रोजाना करता है तो उसे बीपी और मसल्स के साथ-साथ हड्डियों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.
ज्यादा एक्सरसाइज करने से अलग-अलग साइड इफेक्ट लोगों में आते हैं. कुछ साइड इफेक्ट ऐसे होते हैं जो सभी में एक जैसे होते हैं.
हार्ट रेट बढ़ जाना.
भूख कम लगना या बहुत ज्यादा लगना.
पैरों में दर्द और कमजोरी की समस्या.
शरीर में पानी की कमी होने लगना.
जैसा की आप भी जानते हैं कि रोजाना एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिक रेट प्रभावित होता है. लेकिन जब आप जरूरत से ज्यादा एक्ससाइज करते हैं तो मेटाबॉलिज्म पर गलत असर होता है.
जब मेटाबॉलिक रेट ज्यादा तेज हो जाता है तो भूख बहुत लगने लगती है. ज्यादा भूख लगने की वजह पाचन तंत्र बहुत तेज काम करता है. आप कुछ भी खाते हैं वह बहुत तेजी से पचने लगता है.
बहुत अधिक एक्सरसाइज करने से वजन बढ़ने का सीधा सा कारण है. मेटाबॉलिक रेट जब बहुत तेजी से काम करता है तो खाना बहुत तेजी से पचता है. और भूख भी बहुत लगती है.
इससे होता यह है कि बहुत अधिक खाने के कारण वजन तेजी से बढ़ने लगता है. इस पर इंसान का कंट्रोल भी नहीं रह पाता है. तब Workout and Weight Gain का सही मतलब नहीं निकलता है.
फिट और परफेक्ट बॉडी पा सकेंगी, जब करेंगी ये 4 एक्सरसाइज.
डाइट व एक्सरसाइज के 7 टिप्स जो गर्मियों रखेंगे हेल्दी व फिट.