
... Read More
कुछ एक्सरसाइज जिनको करने से आप अपने ब्रेस्ट साइज को नॉर्मल कर सकती हैं। © Shutterstock.
अक्सर कुछ महिलाओं का ब्रेस्ट साइज मां बनने के बाद बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। यह देखने में भी अच्छा नहीं लगता और तेज चलने, दौड़ने, कपड़े की फीटिंग, कोई काम करने आदि में भी परेशानी आने लगती है। एक्सरसाइज के जरिए आप ब्रेस्ट साइज को कम कर सकती हैं। एक्सरसाइज करने से ब्रेस्ट में जमा फैट कम होने लगता है। कुछ महिलाएं बड़े ब्रेस्ट को कम करवाने के लिए सर्जरी का सहारा लेती हैं, जो शरीर पर साइड एफेक्ट भी डालते हैं। आप कुछ आसान से एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से ब्रेस्ट साइज को कम या नॉर्मल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- इन आदतों से भी हो जाते हैं ब्रेस्ट असमय ढीले
जॉगिंग
सुबह हर दिन जॉगिंग करें। इससे शरीर का फैट कम होने के साथ ही ब्रेस्ट का साइज भी कम होने लगेगा।
स्विमिंग
स्विमिंग से भी बड़े ब्रेस्ट साइज को कम कर सकती हैं। यह कार्डियो एक्सरसाइज होती है, जो ब्रेस्ट के साइज को कम करती है। आप इसकी मदद से ब्रेस्ट को शेप में ला सकती हैं।
पुश अप्स
पुश अप्स कॉमन एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद अपने पूरे वजन को अपने हाथों और पैरों पर रखें। इस दौरान आपके पैर और घुटने सीधे होने चाहिए। धीरे-धीरे आप अपने शरीर को नीचे लेकर आएं। इस दौरान आप अपनी कोहनियों को मोड़ लें। पुश अप्स करने से आपके ब्रेस्ट जमीन को छुएंगे, जिससे उनका साइज कम होना शुरू हो जाएगा।
ब्रेस्ट के नीचे होने वाले रैशेज से हैं परेशान, तो इन उपायों से दूर करें यह समस्या
शोल्डर श्रग्स
शोल्डर श्रग्स करने के लिए अपने कंधो को सीधा रखें। अब कंधों को कान तक लेकर जाएं। कंधे सीधे हों। इसमें सिर्फ कंधों को ऊपर-नीचे करना है। इसे आसानी से घर पर भी कर सकती हैं।
अपराइट रोज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधी खड़ी हो जाएं। अब धीरे-धीरे अपने हाथों को नाक की सामने तक लेकर आएं। इस दौरान आप अपनी कोहनी को अपने हाथों से ऊपर रखें। इसे करने के लिए डंबल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
शोल्डर प्रेस
यह एक्सरसाइज भले ही थोड़ी सी मुश्किल हो, लेकिन यह काफी लाभदायक होती है। आप सीट पर बैठकर इस एक्सरसाइज को कर सकती हैं। इसके लिए आप अपने हाथों को कान के बगल के ऊपर की तरफ को लेकर जाएं और फिर इसे कुछ सेकेंड्स के लिए होल्ड करें। फिर धीरे-धीरे हाथों को नीचे लेकर आ जाएं।