क्रिस्टन बेल ने कहा, एक्सरसाइज मुझे मजबूत बनाता है, जानें एक्सरसाइज से होने वाले फायदे

हॉलीवुड स्टार क्रिस्टन बेल का कहना है कि एक्सरसाइज (Exercise benefits) उनके 'अवसाद और चिंता' के लिए बिल्कुल सही है। जानें, एक्सरसाइज के कुछ अन्य सेहत लाभ...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 11, 2019 11:33 AM IST

हॉलीवुड स्टार क्रिस्टन बेल (kristen bell) ने एक्सरसाइज (Benefits of exercise) को श्रेय देते हुए कहा कि यही वह एक चीज है, जिसने शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनने में उनकी मदद की है। क्रिस्टन का कहना है कि एक्सरसाइज (Exercise benefits) उनके 'अवसाद और चिंता' के लिए बिल्कुल सही है। विमेंस हेल्थ मैगजीन को दिए एक साक्षात्कार में बेल ने कहा, "मैंने हमेशा खुद को मानसिक रूप से मजबूत महसूस किया है, क्योंकि मैं माहिर हूं और हंसी-मजाक कर सकती हूं। एक अच्छी वार्तालाप में अपनी बात रख सकती हूं, लेकिन मैं शारीरिक रूप से खुद को कभी मजबूत नहीं समझा। मुझे खुद को भारी या प्रेग्नेंट जैसा महसूस होता है।"

बेल ने कहा कि जिम (benefits of gyming) कुछ ऐसा है, जो उन लोगों के लिए मददगार है जो 'अवसाद या तनाव से जूझ रहे हैं' क्योंकि शारीरिक गतिविधियों के दौरान एंडोर्फिन्स रिलीज होता है, जो व्यक्ति के मूड को ठीक करता है। मैं खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से कहीं अधिक स्ट्रॉन्ग महसूस कर रही हूं। अगर कोई अवसाद या तनाव से पीड़ित है, तो जिम जा सकते हैं, क्योंकि यह एंडोर्फिन्स और सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाता है। अब मैं पहले से कही ज्यादा केंद्रित, धर्यशाली, योग्य महसूस कर रही हूं।

जानें जिमिंग और एक्सरसाइज करने के सेहत लाभ क्या होते हैं

पा सकते हैं आकर्षक बॉडी

खुद को फिट रखने के लिए घर पर या जिम जाकर वर्कआउट, ऐक्सरसाइज करने से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है। इससे शरीर का फैट कम होता है, आप कई रोगों से बचे रहते हैं, वजन कम होता है, मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। शरीर आकर्षक और सुडौल बनता है।

Exercise Benefits for Men : पुरुषों को एक्सरसाइज करने से होने वाले सेहत लाभ

स्ट्रेस करे कम

जिस तरह क्रिस्टन बेल एक्सरसाइज को मानसिक रूप से हेल्दी रहने और अवसाद व चिंता से बचे रहने के लिए सबसे बेहतर उपाय मानती हैं, आप भी एक्सरसाइज को अपनाकर स्ट्रेस, चिंता, अवसाद की समस्या से बचे रह सकते हैं। तनाव में रहने से शरीर की स्टैमिना भी कम हो जाती है। जिम में नियमित एक्सरसाइज करके आप स्ट्रेस को दूर कर सकते हैं।

बैलेंस डाइट लेते हैं

जब आप जिम जाकर नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, तो आपका ट्रेनर आपको एक डाइट चार्ट भी देता है। दरअसल, घंटों वर्कआउट करने के बाद आपके शरीर को हेल्दी और बैलेंस डाइट की भी जरूरत होती है। इससे मांसपेशियों में मजबूती आती है। मांसपेशियों को स्वस्थ रखने और बॉडी बिल्डिंग करते समय शरीर को हाई प्रोटीन और जिंक की जरूरत पड़ती है। यह सब आपको एक बैलेंस डाइट में प्राप्त हो जाता है।

एनर्जी लेवल बढ़ती है

जो लोग नियमित एक्सरसाइज करते हैं, वह ना सिर्फ मानसिक और शारीरिक रूप से फिट होते हैं, बल्कि उनके शरीर का एनर्जी लेवल भी एक्सरसाइज नहीं करने वालों की तुलना में बेहतर होता है। शरीर में ऊर्जा की कमी होने से आपको थकान महसूस हो सकती है। सारा दिन आलस महसूस होगा।

जिम जाती हैं, तो डायट में जरूर शामिल करें ये 3 चीजें

ऑर्गेज्म हो बेहतर

एक शोध के अनुसार, नियमित रूप से यदि महिलाएं ऐक्सरसाइज करें, तो उनमें सेक्स हार्मोंस का लेवल काफी हद तक बढ़ जाता है, जिस से वे सेक्स के दौरान बेहतर परफॉर्म कर सकती हैं। यहां तक कि वो ऑर्गेज्म को भी महसूस कर सकती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source