... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : May 29, 2019 5:00 PM IST
हार्ट की बीमारियों का सीधा संबंध शारिरिक गतिविधि से होता है। अगर आप अपनी डेली लाइफ में कुछ खास वर्कआउट व एक्सरसाइज करते हैं तो आपको हार्ट की बीमारी नहीं होती है। इंसान आदत से आलसी होता है इसलिए हम यहां 6 ऐसी वर्कआउट व एक्सरसाइज बता रहें है जिसे करना बेहद आसान होता है। ये वर्कआउट व एक्सरसाइज आसान होने के साथ-साथ असरदार भी होती हैं। अपने दिल को हमेशा हेल्दी रखना चाहते हैं तो आपको इन में से किसी एक को रोजाना करना चाहिए।
रोजाना वर्कआउट व एक्सरसाइज करने से वजन कम तो रहता ही है साथ में आप अपने शरीर को मजबूत भी रखते हैं। हार्ट की बीमारियों की मुख्य वजह व्यायाम या एक्सरसाइज न करना होता है। हम यहां 6 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं।
यदि नियमित रूप से वॉक किया जाय तो इंसान फिट रहता है। फिट रहने से हार्ट की बीमारियां भी दूर रहती हैं। रोजाना वॉक करने वालों को हार्ट की बीमारियां होने का खतरा कम रहता है। यदि आप नियमित रूप से 30 से 40 मिनट वॉक करते हैं तो अाप को हार्ट की बीमारी परेशान नहीं करेगी। वर्कआउट करते वक्त जरूर दें इन 3 बातों का ध्यान।
स्वीमिंग सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है। स्वीमिंग करने से शरीर के सभी अंगों की एक साथ एक्सरसाइज हो जाती है। रोजाना 30 मिनट तक स्वीमिंग करने वालों को हार्ट की बीमारियां नहीं होती हैं। इसके बाद अगर आप कोई एक्सरसाइज न करें तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता है।
एरोबिक्स एक्सरसाइज आज के दौर का सबसे अच्छा एक्सरसाइज माना जाता है। 30 मिनट रोजाना एरोबिक्स आपको हार्ट की बीमारियों से दूर रखता है। जॉगिंग करना, दौड़ना, साइकल चलाना सभी एरोबिक्स एक्सरसाइज में आते हैं। उर्वशी रौतेला का पुशअप्स वर्कआउट वीडियो, जानें इस पुशअप्स के फायदे।
अगर आप रोजाना एक्सरसाइज नहीं कर पाते हैं तो आपको अपनी रोजाना लाइफ में सीढियों से आने-जाने की आदत को डाल लेना चाहिए। लिफ्ट का कम से कम प्रयोग करें, सीढ़ियों से आने-जाने की कोशिश करें। सीढ़िया आपको हेल्दी हार्ट की ओर ले जाती हैं।
मजबूत हार्ट के लिए डांस करना सबसे अच्छा होता है। अगर आप रोजाना डांस कर सकते हैं तो जरूर करें। यह एक बेहतरीन एक्सरसाइज है।
स्ट्रेचिंग करना भी हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। शरीर के जब सभी अंग नियमित रूप से स्ट्रेच होते हैं तो हार्ट भी मजबूत होता है। स्ट्रेचिंग में हमेशा ख्याल रखना चाहिए कि अपनी शरीर की क्षमता से ज्यादा स्ट्रेचिंग न हो। गर्मियों में शाम को टहलना और वर्कआउट करना क्यों है फायदेमंद ?