3 तरीके जो आपको 2 महीने में पेट की चर्बी से छुटकारा दिला सकते हैं

पेट की चर्बी केवल दो दिन या फिर एक महीने में नहीं जाती है। पेट की चर्बी घटाने के लिए आपको लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अपने स्वास्थ्य की देखभाल के लिए एक स्पष्ट योजना बनानी होगी और हर एक स्टेप को पूरा करना होगा।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 15, 2019 5:19 PM IST

पेट का मोटापा ज्यादातर लोगों में इसलिए होता क्योंकि वो न तो अपने डाइट में ध्यान देते हैं और न ही एक्सरसाइज में, अगर आपके पेट में भी चर्बी बढ़ गयी है तो इसे तुरंत कम करने पर आपको काम करना चाहिए। पेट की चर्बी न केवल आपको खराब लुक देता बल्कि कई तरह के रोगों में फंसाता है।

अगर आप संतुलित आहार को सही एक्सरसाइज रूटीन से जोड़ दें, तो आप अपनी सामान्य सेहत का ध्यान रखने के साथ-साथ अपनी वेस्टलाइन को भी ट्रिम कर पाएंगे।

बॉडी को डिटॉक्स करके मोटापा कम करती हैं ये 2 ग्रीन स्मूदी।

पेट की चर्बी केवल दो दिन या फिर एक महीने में नहीं जाती है। पेट की चर्बी घटाने के लिए आपको लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अपने स्वास्थ्य की देखभाल के लिए एक स्पष्ट योजना बनानी होगी और हर एक स्टेप को पूरा करना होगा।

यह लक्ष्य केवल शारीरिक पहलुओं से अलग है। सबसे पहले, हम आपके दिल और उससे जुड़े ख़तरों जैसे हार्ट अटैक, डायबिटीज़, ट्राइग्लिसराइड का उच्च स्तर और भी कई दूसरी समस्याओं के बारे में बात कर रहे हैं। क्या आप आज ही से उन्हें प्रयोग में लाने की सोच रहे हैं ? अगर हां तो आज से इन नियमों का पालन करना शुरू कर दें।

फैटी लीवर और पैंक्रियाज की सूजन को ठीक करता है यह जूस।

एक्सरसाइज का तरीका 

अगर आप जल्दी से पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो केवल पैदल चलने जैसी एरोबिक एक्सरसाइज ही पर्याप्त नहीं है। आपको अपने पेट और पीठ की बढ़िया ट्रेनिंग के लिए साथ में एक सख़्त रूटीन भी चाहिए। इसलिए दोनों को एक साथ करना ज्यादा फायदेमंद है। उसके लिये यहां कुछ उदाहरण हैं।

रस्सी कूदना और पुश-अप्स करना

jumping पेट की चर्बी कम करने का आसान तरीका। ©pixabay

पेट की चर्बी से छुटकारा पाने के तरीकों में से एक यह सुनिश्चित करना है कि आप एक दिन में दो बार एक्सरसाइज करें। आधा घंटा काफी है, लेकिन यह बहुत हाई इंटेंसिटी वाली होनी चाहिए।

आप अपनी सीमाओं को पार किए बिना या पूरी तरह से थके बिना एक्सरसाइज को अपने क्षमताओं के अनुकूल बनाना चाहेंगे।

ब्राउन या सफेद अंडा, कौन सा होता है ज्यादा हेल्दी ?

धीमी गति से पांच मिनट तक रस्सी कूदते हुए अपने रूटीन की शुरूआत करें।

फिर पांच पुश-अप करें। इस एक्सरसाइज-कॉम्बिनेशन को जारी रखें और धीरे-धीरे इंटेंसिटी बढ़ाते जायें।

कुछ पेट की एक्सरसाइज शुरू करें। सबसे पहले, शरीर के इस हिस्से को टाइट बनाने पर ध्यान दें।

साइकिल चलाना और तैरना

जब आप दोपहर के बीच में अपना काम ख़त्म करते हैं, तो थोड़ा स्विमिंग करने या साइकिल की सवारी करने की कोशिश करें।

मात्र 2 एक्सरसाइज हार्ट अटैक के खतरे को 80 प्रतिशत कम देती हैं।

अगर आप नहीं करना चाहते हैं तो आपको जिम नहीं जाना पड़ेगा। सबसे ज़रूरी चीज इच्छाशक्ति का होना और एक्सरसाइज रूटीन को अपनाते समय कल्पना का प्रयोग करना है।

सही पॉस्चर होने का महत्व

व्यायाम से कहीं ज्यादा आपको अपने पेट को ज्यादा सुडौल-सुदृढ़ बनाये रखने के लिए निम्नलिखित सलाह दी जाती है। यह पेट की चर्बी से मुकाबले के लिये सबसे अच्छे तरीकों में से एक है।

पेट में 2 हजार से ज्यादा अनजान बैक्टीरिया की खोज, जानें क्या हैं फायदे-नुकसान।

जब आप बैठते हैं, तो हमेशा अपनी पीठ सीधी रखें। चलते समय अपने कंधों को आगे की ओर झुलायें या अपनी गर्दन आगे की ओर झुकायें रखें।

अपनी ठोड़ी को ऊपर उठाएं, कंधे और पीठ को सीधी रखें। आप पाएंगे कि यह पोस्चर आपको बहुत ही पॉजिटिव और ऊर्जा से भरपूर रवैया देता है। इस बदली हुई मुद्रा से आपके पेट को भी फायदा होगा।

खुश रहने की भी एक उम्र होती है, जान लें खुशी के साल।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source