ड्राई आई सिंड्रोम क्या है ? कैसे मिलेगा इससे छुटकारा

ड्राई आई सिंड्रोम की वजह से पढ़ने में समस्या और आंखों में जलन सबसे आम बात है। आइए जानते हैं ड्राई आई सिंड्रोम के बारें कुछ तथ्य।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : November 16, 2018 5:38 PM IST

ड्राई आई सिंड्रोम आंखों की सबसे बड़ी समस्या हाल के दिनों में बनकर सामने आयी है। कंप्यूटर, मोबाइल और टीवी जैसे डिजिटल माध्यमों से लगातार जुड़े रहने की वजह से लोगों में यह समस्या आम हो गयी है। ड्राई आई सिंड्रोम को सीधे शब्दों में कहें तो आंखों में नमी की कमी हो जाना है। आंखों में नमी की कमी हो जाने की वजह से कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। ड्राई आई सिंड्रोम की वजह से पढ़ने में समस्या और आंखों में जलन सबसे आम बात है। आइए जानते हैं ड्राई आई सिंड्रोम के बारें कुछ तथ्य।

ड्राई आई सिंड्रोम के लक्षण

मुख्य कारण

  • डिजिटल डिवाइसों का बहुत ज्यादा इस्तेमाल
  • बहुत ज्यादा किताबें पढ़ना
  • ज्यादा सूखे माहौल में रहना या काम करना
  • लगातार कॉन्टैक्ट लेंस पहनना
  • कुछ दवाएं जैसे कि बर्थ कंट्रोल पिल्स, एलर्जी की दवाएं, बीटा ब्लॉकर, डाययूरेटिक्स
  • फैटी एसिड्स न हों

कैसे करें बचाव

  • कंप्यूटर, मोबाइल, टीवी या टैबलट को देखते हुए हर 5 सेकंड में पलक झपकाएं।
  • आंखों में नमी बनाए रखने के लिए अच्छे ब्रैंड की लुब्रिकेटिंग ड्रॉप्स डालें।
  • आंखों को रगड़ें नहीं, इससे आंख को नुकसान हो सकता है।
  • अगर किसी दवा को खाने या डालने से परेशानी लग रही है तो उसके बारे में डॉक्टर से राय लें।
  • कॉन्टैक्ट लेंस साफ रखें और उन्हें हमेशा पहने न रखें।
  • कोशिश करें कि आंखों पर सीधी हवा न लगे।
  • हेल्दी खाना खाएं, ज्यादा साबुत अनाज, फल-सब्जियां और कम चीनी खाएं।
  • बहुत स्वीमिंग के दौरान चश्मा जरूर पहनें और कोशिश करें कि आंखों में पानी न जाए।
  • हो सके तो आंख में काजल न लगाएं।

ये भी पढ़ेंः एंटीबायोटिक रेसिस्टेंट होने के क्या हो सकते हैं घातक परिणाम ?

ये भी पढ़ेंः ठंड की शुरुआत में क्या आपको भी लगने लगती है उदासी ?

ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में अचानक शुरू हो रहा है ये दर्द तो हो सकते हैं ये कारण।

ये भी पढ़ेंः सर्दी के मौसम में बड़ी इलायची का क्यों करे सेवन।

ये भी पढ़ेंः कैल्शियम के लिए शाकाहारी लोग ठंड के मौसम जरूर खाएं ये 5 सुपरफूड।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source