Advertisement

Home Remedies for Dry Cough- सूखी खांसी से छुटकारा दिलाएंगे ये 6 घरेलू नुस्खे

कफ वाली खांसी जल्दी ठीक हो जाती है, लेकिन सूखी खांसी जल्दी पीछा नहीं छोड़ती। खांस-खांस कर सीने में दर्द, जलन रहने लगता है। आप भी सूखी खांसी की समस्या से हैं परेशान, तो आप कुछ घेरलू उपचार (Home Remedies for Dry Cough) को जरूर ट्राई करके देखें।

Written By Anshumala
Published : October 7, 2019 11:25 AM IST

सूखी खांसी से हैं परेशान, तो जल्दी छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे। © Shutterstock

Home Remedies for Dry Cough in Hindi: मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में गर्मी तो सुबह और शाम में हल्की-हल्की ठंड सी महसूस होने लगी है। ऐसे में अक्सर लोग खांसी-जुकाम, गले में खराश, बुखार आदि से परेशान रहते हैं। कुछ लोगों के साथ खांसी होने की समस्या अधिक रहती है। कफ वाली खांसी तो फिर भी जल्दी ठीक हो जाती है, लेकिन सूखी खांसी (Dry Cough) जल्दी पीछा नहीं छोड़ती। खांस-खांस कर सीने में दर्द, जलन होने लगता है। आपको भी सूखी खांसी (Dry Cough) की समस्या है और ठीक होने का नाम नहीं ले रही है, तो फिर आप कुछ होम रेमेडीज (Home remedies for Dry Cough) को ट्राई करके देखें।

सूखी खांसी क्या है? (what is Dry Cough)

सर्दी-खांसी होना भी सेहत के लिए जरूरी है, क्योंकि यह एक रक्षात्मक प्रणाली की तरह काम करती है। जब आपको सर्दी-खांसी होती है, तो आपके वायु मार्ग से बलगम, धुआं, धूल कण, गंदगी आदि साफ हो जाती है। हां, खांसी को अधिक दिनों तक नजरअंदाज करना भी ठीक नहीं होता है। सूखी खांसी में बलगम बहुत कम निकलता है। इससे सीने में जलन और गले में खराश हो जाती है। यदि आपको दो-तीन सप्ताह तक लगातार कफ या सूखी खांसी बनी हुई है, तो डॉक्टर से जरूर मिलें। विशेषज्ञों के अनुसार, सूखी खांसी को अधिक दिनों तक नजरअंदाज करना कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की तरफ इशारा करता है।

Advertisement

सूखी खांसी के खतरे

यदि आपने अधिक दिनों तक सूखी खांसी को नजरअंदाज किया तो आपको नाक संबंधी एलर्जी, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, टीबी, एसिडिटी, अस्थमा आदि भी हो सकता है। सूखी खांसी के सामान्य कारणों में (causes of Dry Cough) अस्थमा, गैस्ट्रोसोफेजिअल रिफ्लक्स डिजीज, पोस्टनैसल ड्रिप और कुछ प्रकार के वायरल संक्रमण शामिल हैं।

Home remedies for cough: दवा से पहले खांसी के लिए ट्राय करें ये घरेलू उपाय

Advertisement

सूखी खांसी में आजमाएं ये घरेलू नुस्खे (Home remedies for Dry Cough)

1. तुलसी करे चुटकी में सूखी खांसी दूर

तुलसी की पत्तियों से भी आप सूखी खांसी से छुटकारा पा सकते हैं। कुछ पत्तों को पानी में उबाल लें। इसमें आप चाहें तो थोड़ी सी चीनी मिला लें या फिर यू हीं रात में सोने से पहले पी जाएं। लाभ होगा। चाय में भी आप तुलसी की पत्तियों को डालकर पी सकते हैं।

2. शहद दे जल्द आराम

शहद भी सूखी खांसी (Honey for Dry Cough) को कम करता है। शहद लार उत्पन्न करने के लिए लार ग्रंथियों को अधिक ट्रिगर करता है, जो बदले में आपके वायु को लुब्रिकेट करता है। इससे खांसी कम होने लगती है। शहद सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। एक चम्मच शहद में अदरक और अनार का रस भी एक-एक चम्मच मिलाएं। इसे पिएंगे तो सूखी खांसी दो से तीन दिनों में कम हो जाएगी।

3. अदरक भी है काम का

अदरक का इस्तेमाल भी सूखी खांसी को दूर करने के लिए काफी किया जाता है। सर्दी-जुकाम होने पर वैसे भी अदरक वाली चाय पीकर लोग इस समस्या से राहत पाते हैं। सूखी खांसी में अदरक का सेवन कफ और खांसी की तीव्रता को कम करता है। अदरक के टुकड़े को कूच दें। इसे एक कप पानी में डालकर गैस पर थोड़ी देर के लिए उबालें। इस पानी को दिन भर में थोड़ा-थोड़ा करके पीते रहें। सूखी खांसी दूर करने के लिए इससे बेहतरीन सिरप कुछ और नहीं हो सकता है।

बार-बार खांसी कर रहा है परेशान, तो डॉर्क चॉकलेट है समाधान

4. मुलेठी 

मुलेठी एक औषधि है, जो बलगम कम करता है। इसे पतला बनाता है। पतला करने की प्रक्रिया के दौरान वायुमार्ग को शांत करता है। मुलेठी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो खांसी के कारण होने वाले गले और सीने में जलन को कम करता है। एक कप गर्म पानी में दो चम्मच मुलेठी की जड़ डालें। इसे 15 मिनट के लिए उबालें। दिन भर इसे थोड़ा-थोड़ा पिएंगे, तो खांसी कम होने लगेगी।

5. सेब का सिरका

सेब का सिरका सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। यह पाचन बेहतर करता है। सूखी खांसी की समस्या ठीक न हो, तो सेब के दो चम्मच सिरके को हल्के गर्म पानी में मिलाएं। इसमें एक चम्मच शहद भी मिला दें। दिन भर में दो से तीन बार पिएं।

6. काली मिर्च सूखी खांसी का रामबाण इलाज

काली मिर्च पाउडर में मौजूद प्रॉपर्टीज सेहत को कई तरीके से लाभ पहुंचाते हैं। यह भोजन का स्वाद भी बढ़ाती है। खांसी-सर्दी में इसका सेवन शहद के साथ करने से आराम मिलता है। सूखी खांसी होने पर आप 7-8 दाने काली मिर्च के पीसकर पाउडर बना लें। इसे घी में आधा मिनट भून लें। अब ठंडा होने पर इसे चाट कर खाएं, इससे खांसी और इसके कारण गले में होने वाली समस्या दूर हो जाएगी।

About the Author

... Read More