Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आपके चेहरे की चमक और शरीर की इम्यूनिटी, आपकी सेहत का आईना हैं। शरीर में जब किसी खनिज की कमी होती है तो आपके चेहरे की स्किन और शरीर पर इसका असर नजर आने लगता है। ये संकेत आपको बताते हैं कि शरीर को पूरा पोषण नहीं मिल रहा है। ठीक ऐसे ही शरीर में जिंक की कमी होने पर भी आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से घिर सकते हैं। जिंक शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक खनिज है। आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर घाव भरने तक के लिए इसकी जरूरत होती है। इतना ही जिंक आपकी जिंदगी का 'स्वाद' भी है, क्योंकि इसी के कारण स्वाद और गंध की इंद्रियां सक्रिय होकर काम कर पाती हैं। जब शरीर में जिंक की कमी होती है तो आपको कई संकेत मिलते हैं, इन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
जिंक आपके शरीर में रक्षक के तौर पर काम करता है। अगर आप बार-बार बीमार पड़ रहे हैं तो हो सकता है कि आप में जिंक की कमी हो। दरअसल, जिंक का मुख्य काम है शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाकर उसे विभिन्न बैक्टीरिया, वायरस और संक्रमण से बचाना। जब शरीर में इसकी कमी होती है तो शरीर संक्रमण से खुद की रक्षा नहीं कर पाता और आप जल्दी-जल्दी बीमार होने लगते हैं या कई बार आपकी बीमारी बहुत लंबे समय तक ठीक नहीं होती।
जिंक की कमी से घाव भरने में देरी हो सकती है। जिंक शरीर के क्षतिग्रस्त ऊतकों की मरम्मत का काम करता है। साथ ही यह स्किन की मृत कोशिकाओं को भी ठीक करता है। अगर आपके घाव ठीक होने में काफी समय लगता है या उसमें संक्रमण होने लगता है तो हो सकता है कि आप में जिंक की कमी हो।
जिंक कई हार्मोन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिनमें ग्रेलिन और लेप्टिन प्रमुख हैं। ग्रेलिन हार्मोन भूख को बढ़ाता है, जबकि लेप्टिन हार्मोन भूख को कम करता है। जब जिंक की कमी होती है, तो ग्रेलिन का स्तर कम हो जाता है और लेप्टिन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे भूख कम लग सकती है।
जिंक आपके टेस्ट बर्ड को संवेदनशील बनाए रखने में मदद करता है। जब यह सेंसिटिविटी कम होती है तो आपको खाने का स्वाद कम आने लगता है। कई बार भोजन फीका लगने लगता है। कई बार मुंह में धातु जैसे स्वाद आने की समस्या भी हो सकती है। इतना ही नहीं जिंक लार के उत्पादन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लार भोजन को घुलने और टेस्ट बर्ड को स्वाद पहचानने में मदद करती है। लेकिन जब लार कम होती है, तो स्वाद भी कम हो सकता है।
जिंक गंध रिसेप्टर्स के कार्य के लिए आवश्यक है। जब जिंक की कमी होती है, तो गंध रिसेप्टर्स कम संवेदनशील हो जाते हैं, जिससे गंध सूंघने और पहचानने की क्षमता कम हो सकती है। जिंक नाक के अंदर के ऊतकों के स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। जब जिंक की कमी होती है, तो नाक के अंदर सूजन आ सकती है, जिससे भी गंध सूंघने की क्षमता कम होती है।
बालों के विकास में जिंक मददगार खनिज है। यह बालों के रोमों को मजबूती देता है। इसकी कमी के कारण आपके बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। अगर आपके बाल अत्यधिक झड़ रहे हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
अगर आपके चेहरे की चमक गायब हो रही है और आपको रूखेपन, पिंपल्स या सूजन की शिकायत है तो हो सकता है कि आप में जिंक की कमी हो। जिंक कोलेजन को बढ़ावा देता है। साथ ही सूजन को कम करने और ऑयल रिलीज को भी कंट्रोल करता है। जब शरीर में जिंक की कमी होती है तो ये स्किन प्रॉब्लम का कारण बन जाती है।