खून में जिंक का कम होना बढ़ा सकता है कोविड-19 का मृत्यु दर! इन चीजों से करें इसकी पूर्ति

इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए विटामिन सी खाने की सलाह दी जाती है, ये विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत होता है, लेकिन आपको बता दें कि इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए विटामिन सी के साथ-साथ शरीर को अन्य पोषक तत्वों की आवश्यकता (Zinc Rich Foods) होती है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 26, 2020 1:31 PM IST

Zinc Rich Foods: दुनियाभर से कोरोनावायरस का कहर कब खत्म होगा, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में खुद को सुरक्षित रखना बहुत ही जरूरी हो गया है। इस बीमारी से लड़ने के लिए खुद के शरीर को तैयार रखना एक मात्र उपचार है। कोरोना जैसे खतरनाक वायरस से निपटने के लिए इम्यूनिटी बूस्ट होना बहुत ही आवश्यक है। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए विटामिन सी खाने की सलाह दी जाती है, ये विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत होता है, लेकिन आपको बता दें कि इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए विटामिन सी के साथ-साथ शरीर को अन्य पोषक तत्वों की आवश्यकता (Zinc Rich Foods) होती है।

शरीर में अन्य पोषक तत्वों की कमी के कारण कोरोनावायरस के प्रति आपका शरीर अधिक संवेदनशील हो सकता है। हाल ही में एक रिसर्च के मुताबिक, शरीर में जिंक की कमी के कारण कोविड से मरने वालों की संख्या अधिक रही है। हाल ही में 23 सितंबर से 25 सितंबर 2020 को कोरोनवायरस वायरस (ईसीसीवीआईडी) पर ऑनलाइन ईएससीएमआईडी सम्मेलन हुआ था, जिसमें विस्तार से इस टॉपिक पर विस्तार से चर्चा की गई है।

इस सम्मेलन में डॉ. रॉबर्टो गुएरी-फर्नांडीज,  बार्सिलोना, अस्पताल डेल मार, स्पेन और उनके द्वारा अध्ययन को प्रस्तुत किया गया था। इस अध्ययन में देखा गया है कि जिन लोगों के ब्लड में जिंक की कमी से कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर (Zinc Rich Foods) बढ़ी है। शोधकर्ताओं ने बार्सिलोना, स्पेन के विश्वविद्यालय अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के मरीजों के शरीर में मौजूद फास्टिंग प्लाज्मा और जिंक के लेबल को चेक किया गया। कम्यूटर आधारित मॉडलिंग के आकड़े टीम द्वारा निकाले गए। इस आंकड़ों से पता चला कि जिन लोगों के शरीर में जिंक की कमी थी, उनके मौत का आंकड़ा काफी ज्यादा रहा है। यह अध्ययन 15 मार्च, 2020 से 30 अप्रैल, 2020 के बीच किया गया था।

कोरोना से बचने के लिए करें जिंक का सेवन

आपको बता दें कि जिंक एक ट्रेस मिनरल होता है, जो शरीर में इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट करने में आपकी मदद करता है। इतना ही नहीं यह शरीर की सभी कोशिकाओं को सही से कार्य कराने में आपकी मदद करता है। शरीर में जिंक की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये आहार-

अंडा

संयुक्त राज्य अमेरिका के कृषि विभाग (यूएसडीए) के आंकड़ों के मुताबिक, 1 अंडे में लगभग 5 प्रतिशत यानी 0.6 मिलीग्राम जिंक पाया जाता है। अत: आप अपने भोजन में अंडे को शामिल करके जिंक की कमी को पूरा कर सकते हैं।

तरबूज के बीज

एक्सपर्ट के मुताबिक, 2 से 3 सप्ताह में करीब आधा चम्मच तरबूज के बीज खाने चाहिए, इससे आप अपने शरीर में जिंक की कमी को पूरा कर सकते हैं।

चना

USDA के अनुसार, चने में 100 ग्राम फलियां 1.53 मिलीग्राम जिंक देने का काम करती हा. प्रदान करती हैं.

जामुन

ब्लूबेरी, रास्पबेरी और अन्य ऐसे फल जिंक और एंटीऑक्सिडेंट के अच्छे स्रोत माने जाते हैं

WHO ने किया बड़ा दावा, कोरोना की वैक्सीन आने से पहले 20 लाख लोगों की हो सकती है मौत

सावधान! पेट में आ रही है गुड़गुड़ी की आवाज? कहीं आप तो नहीं इस गंभीर बीमारी के शिकार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source