Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
किसी भी व्यक्ति के शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए और सेहतमंद रहने के लिए उसके लिए जरूरी सभी पोषक तत्वों की जरूरत होती है। शोधकर्ताओं का मानना है कि, ये पोषक तत्व हमारे शरीर में अलग-अलग कार्य करते हैं। शरीर के विकास और उसकी वृद्धि में मददगार भी होते हैं। इन्हीं पोषक तत्वों में से एक होता है Zinc, जो शरीर के लिए तमाम महत्वपूर्ण मिनरल्स में से एक माना जाता है। Zinc हमारे शरीर में होने वाले स्वस्थ्य बदलाव से लेकर हमारे सेहत को सुधरने में काफी उपयोगी साबित हो सकता है। तो इसलिए इसकी कमी से हमें कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ सकती है। अगर समय रहते इसकी कमी से शरीर में पैदा होने वाले लक्षणों को नहीं पहचाना गया तो ये हमारे सेहत और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। वहीं समय रहते हम इसकी कमी को पहचान कर कई समस्याओं से खुद को बचा सकते हैं।
दरअसल, शरीर में जिंक की कमी होने के कुछ संकेत नजर आते हैं, जिन्हें आमतौर पर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। तो चलिए आज अपनी इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन संकेतों से आप अपने शरीर में होने वाली Zinc की कमी की पहचान कर सकते हैं।
एक रिसर्च में पता चला है कि हमारे भूख बढ़ने के पीछे हमारे अंदर पैदा होने वाले स्वाद और गंध के सेंस का एक ख़ास योगदान होता है। ऐसे में हमारे शरीर में Zinc की कमी होने से हमारा स्वाद और गंध का सेंसर खराब हो सकता है, जिससे भूख न लगने जैसी परेशानियों की उत्पत्ति हो सकती है। हमारे स्वस्थ जीवन शैली के लिए एक खराब साइकिल की वजह बन सकता है।
अगर आप भी बार-बार इन्फेक्शन के शिकार हो रहे हैं तो यह आपके शरीर मे जिंक की कमी के कारण हो सकता है। इसकी कमी से हमारी इम्युनिटी कमजोर हो जाती है, जिसके चलते हमें बार-बार इन्फेक्शन हो सकता है। दरअसल, Zinc की कमी के चलते हमारा शरीर बैक्टीरिया और वायरस से नहीं लड़ पाता है। जिसके वजह से हमें अक्सर कई प्रकार के इन्फेक्शन्स से पीड़ित होना पड़ सकता है।
जिंक एक ऐसा पोषक तत्व होता है जो हमारे सेल डिवीजन और प्रोटीन सिंथेसिस के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। शरीर के इस प्रक्रिया के चलते हमारे घाव तेजी से भर जाते हैं। मगर शरीर में Zinc की कमी के चलते ये घाव भरने में लंबा समय लेते हैं और इनमें इन्फेक्शन होने की संभावनाएं भी काफी बढ़ जाती है।
जिंक की कमी होने पर हमे हमारी स्किन से जुडी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे चेहरे या स्किन पर चकत्ते और मुंहासे जैसी दूसरी समस्या से पीड़ित हो सकते हैं। जिंक हमारे स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए लाभदायक होता है और इसकी कमी हमारी त्वचा में मौजूद सेल्स के सामान्य कार्य और रिपेयरिंग में बाधा का कारण बन सकते है।
बालों का झड़ना इन दिनों आम बात है मगर सामान्य से ज्यादा बालों का झड़ना भी आपके शरीर में होने वाले Zinc की कमी को दर्शाता है। दरअसल, जिंक आपके डीएनए और आरएनए प्रोडक्शन के लिए बेहद जरुरी होता है। ऐसे में शरीर में इसकी कमी होने से हमारे बाल बाल पतले होते हैं और समय से पहले ही झड़ने लगते हैं। साथ ही इसकी कमी के चलते बालों में होने वाला विकास भी रुक सकता है।
एक स्वस्थ्य शरीर के लिए उसका ब्रेन भी सेहतमंद होना चाहिए। जिंक हमारे ब्रेन फंक्शन को कई मायनों में प्रभावित करता है। इसकी कमी के चलते हमे एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।