
... Read More
Written By: Anshumala | Published : October 8, 2018 9:37 AM IST
In the last 20 years there has been a surge in dengue cases. © Shutterstock
एक खबर के अनुसार, इन दिनों जयपुर में जीका वायरस के होने की पुष्टि की गई है। ऐसे में दिल्ली में भी जीका वायरस का खतरा बढ़ गया है, क्योंकि जयपुर से दिल्ली बहुत दूर नहीं है। ऐसे में डॉक्टरों ने खास सावधानी बरतने की हिदायत दी है। इन दिनों डेंगू का भी खतरा काफी बढ़ गया है। डॉक्टर इस बात को लेकर और भी ज्यादा चिंतित हैं क्योंकि डेंगू फैलाने वाला एडिस मच्छर जीका वायरस भी ट्रांसफर करने में सक्षम है। ऐसे समय में जब दिल्ली में डेंगू का सीजन चरम पर है और जीका वायरस दिल्ली पहुंच जाता है तो इसके तेजी से फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
नहीं है कोई वैक्सीन
जीका वायरस से बचने के लिए अब तक कोई वैक्सीन या दवा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में खुद को मच्छरों से बचाना ही एकमात्र उपाय है जीका वायरस के खतरने से बचे रहने का। बता दें कि जीका वायरस की पहली बार पहचान 1947 में हुई थी। इस वायरस का ब्राजील में बीते साल मई में पता चला था। यहां करीब डेढ़ लाख लोग इस वायरस से प्रभावित थे। प्रेगनेंसी में जीका वायरस से रहना है बचकर, तो यूं रखें अपना ख्याल
जीका वायरस के लक्षण
जीका वायरस से संक्रमित हर 5 में से 1 व्यक्ति में ही इसके लक्षण दिखते हैं। वायरस के शिकार लोगों में जोड़ों में दर्द, आंखें लाल होना, उल्टी आना, बेचैनी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इसके शिकार कुछ ही मरीज को हॉस्पिटल में भर्ती करने की नौबत आती है। जो लोग जीका वायरस की चपेट में आ गए हैं, उन्हें पूरी तरह से आराम करना चाहिए। लक्षणों में सिरदर्द, बुखार, शरीर पर लाल रंग के चकत्ते आदि भी नजर आते हैं।
वायरस से ऐसे करें बचें
- घर में मच्छर न पनपने दें। साफ-सफाई का ध्यान रखें। मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
- जिन जगहों पर वायरस फैला हुआ है, उन जगहों से लंबी यात्रा करके लौटने वाली महिलाएं अगले 8 सप्ताह तक प्रेगनेंट होने से बचें।
- घर की खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगवाएं। जाली वाले दरवाजे हमेशा बंद रखें।
- अगर आपको डायबिटीज, हाइपरटेंशन, इम्यूनिटी डिसऑर्डर जैसी दिक्कतें हैं तो यात्रा करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
- यात्रा से आने के दो सप्ताह के अंदर अगर आपको हल्का बुखार होता है तो तुरंत डॉक्टर से तुरंत मिलें।