किस वजह से हुई ज़ाकिर हुसैन की मौत? 50 की उम्र के बाद कॉमन है ये बीमारी, जानिए शुरुवाती लक्षण

Zakir Hussain Death Reason : बीते रविवार को मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया। उनके निधन का कारण इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस बताया जा रहा है। आइए जानते हैं क्या है ये बीमारी और इसका इलाज

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : December 16, 2024 12:01 PM IST

Idiopathic Pulmonary Fibrosis Zakir Hussain : 73 वर्षीय दिग्‍गज तबला वादक जाकिर हुसैन (Ustad Zakir Hussain) का बीते रविवार 15 दिसंबर को निधन हो गया। बता दें कि अचानक तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल भर्ती कराया गया था, जहां अस्पताले में ही उनका निधन हो गया। खबरों के मुताबिक, जाकिर हुसैन की मृत्यु इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस (Idiopathic pulmonary fibrosis ) के कारण हुई। उनकी इस बीमारी का नाम सामने आते ही कई लोगों के मन में पहला सवाल उठता है कि आखिर ये बीमारी क्या है? हम में से कई लोग ऐसे होंगे, जिन्होंने पहली बार इस बीमारी का नाम सुना होगा। वहीं, कई लोग भले ही इस बीमारी का नाम जानते हों, लेकिन इससे पूरी तरह से वाकिफ नहीं होंगे। अगर आप भी ऐसे ही लोगों में से हैं, तो इस लेख में हम आपको इस बीमारी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस, इसके लक्षण और कैसे होता है इसका इलाज?

क्या है इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस?  ( What Is Idiopathic pulmonary fibrosis )

इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस फेफड़ों की एक गंभीर बीमारी है जो तब होती है जब फेफड़े के टीश्यू डैमेज हो जाते हैं। ऐसी में टीश्यूज गाढ़े और कठोर हो जाते हैं जिस वजह से फेफड़ों के लिए ठीक से काम करना कठिन हो जाता है। अगर समय पर इस बीमारी का पता नहीं चला तो ये वक्त के साथ बिगड़ती जाती है। यह स्थिति इसलिए भी डरावनी होती है क्योंकि अधिकतर मामलों में डॉक्टर भी यह नहीं बता पाते हैं इस बीमारी के होने का कारण क्या है। इस बीमारी के कारण अभी तक अज्ञात हैं, लेकिन इसके लिए विभिन्न उपचार विकल्प उपलब्ध हैं। हालांकि इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस के शुरुआती लक्षणों को समझकर समय पर डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस के लक्षण? ( Symptoms of Idiopathic pulmonary fibrosis )

इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस के लक्षणों निम्न हैं:

  1. सांस लेने में कठिनाई होना
  2. लगातार सूखी खांसी होना
  3. अत्यधिक थकान
  4. तेजी से वजन कम होना
  5. मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
  6. उंगलियों खासतौरपर पैरों की उंगलियों के सिरों का चौड़ा और गोल होना, जिसे क्लबिंग कहा जाता है।

डॉक्टर से कब संपर्क करें?

यदि आपको ऊपर बताए गए लक्षणों में से कोई भी लक्षण महसूस होता है तो आपको जल्द से जल्द अपने डॉक्टर अन्य स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर से संपर्क करना चाहिए। यदि आपके लक्षण ज्यादा गंभीर हो रहे हैं, खासकर यदि वे तेजी से बिगड़ते हैं, तो तुरंत अपनी स्वास्थ्य सेवा टीम से संपर्क करें। फेफड़ों से संबंधित किसी भी तरह का लक्षण दिखने पर गंभीरता से एक्शन लिया जाना चाहिए।

इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस का इलाज क्या है?

इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस का कोई इलाज नहीं है, समय पर इसके लक्षण समझकर आप सिर्फ बीमारी को कंट्रोल कर सकते हैं। दवाएं और उपचार कभी-कभी फाइब्रोसिस की दर को धीमा करने, लक्षणों को कम करने और आपके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। कई बार डॉक्टर स्थिति को गंभीर होता देखकर लंग ट्र्रांसप्लांट कर सकते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source