कोरोना से ठीक होने के बाद वाईएसआरसीपी के नेता द्रोणमराजू श्रीनिवास का फेफड़े में इंफेक्शन के कारण हुआ निधन

वाईएसआरसीपी के नेता और पूर्व विधायक द्रोणमराजू श्रीनिवास राव का कोरोना को हराने के बाद फेफड़े में इंफेक्शन के कारण निधन हो गया। जानें, फेफड़े में इंफेक्शन के लक्षण क्या होते हैं...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : October 5, 2020 11:20 PM IST

Symptoms of Lung infection in Hindi: वाईएसआरसीपी के नेता और पूर्व विधायक द्रोणमराजू श्रीनिवास राव (Dronamraju Srinivas Rao passed away) का कोरोनावायरस को हराने के बाद सोमवार को फेफड़े में इंफेक्शन (Lung infection) के कारण निधन हो गया। वाईएसआरसीपी के राज्य सभा सांसद विजय साई रेड्डी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, "द्रोणम श्रीनिवास के आकस्मिक निधन पर शोक और दुख व्यक्त करने के लिए मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं। यह पार्टी और उत्तर आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए एक बड़ी क्षति है।"

59 वर्षीय राव दो बार विशाखापत्तनम दक्षिण से विधायक चुने गए थे। वह हाल ही में कोरोनावायरस से ठीक होकर फेफड़े के इंफेक्शन (Lung infection symptoms in hindi) का इलाज करवा रहे थे। वाईएसआरसीपी के कई नेताओं ने राव के निधन पर गहरा शोक जताया। फेफड़े का संक्रमण कोरोनावायरस में होने पर भी हो रहा है। यह एक गंभीर स्थिति हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप पहले से ही पहचानें कि आपके फेफड़े खराब हो रहे हैं। फेफड़े खराब होने के कुछ संकेत और लक्षण इस प्रकार हैं-

फेफड़े खराब होने के संकेत

आपको लगातार खांसी हो तो समझ लें कि आपके फेफड़ों में कोई समस्या है।

सीने में दर्द होना भी फेफड़े और हार्ट से संबंधित रोगों की तरफ इशारा करते हैं।

जब आपको सीने में भारीपन महसूस हो और सांस लेने तकलीफ हो।

लगातार वजन कम होते जाना।

सारा दिन थकान और कमजोरी महसूस होना। एनर्जी लेवल कम होना।

Home Remedies for Chest Infection: सीने के संक्रमण को दूर करने के 5 अचूक घरेलू इलाज

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार, फेफड़ों में संक्रमण के बाद बिगड़ गई थी तबीयत

Healthy Lungs : फेफड़ों को स्वस्थ रखेंगे ये घरेलू नुस्खे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source