... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : August 19, 2021 9:08 PM IST
सिर्फ अंगुली की लंबाई से पता चल जाएगी कैसी है सामने वाली की शख्सियत! भरोसा नहीं तो आजमा के देख लें
क्या आप जानते हैं कि आपके द्वारा की गई कुछ हरकतें या कुछ विशेष प्रकार के इशारे या फिर आपके शरीर के अंग ही आपकी पर्सनैलिटी की पोल खोल कर रख सकते हैं। ऐसी कई चीजे हैं, जिन्हें देखकर किसी भी व्यक्ति की पर्सनैलिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। आपने देखा होगा कि बहुत से लोग सिर्फ हाथ देखकर ही आपकी विशेषताएं बता देते हैं साथ ही इससे आपकी पर्सनैलिटी का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। यूं तो ऐसे बहुत से तरीके हैं लेकिन कुछ तरीके बिल्कुल सटीक अंदाजा लगाने में मदद करते हैं।
इन्हीं कुछ तरीकों में से एक है आपके हाथों की अंगुलियों की लंबाई को देखकर पता लगाना कि आपकी पर्सनैलिटी कैसी है। कुछ अध्ययन बताते हैं कि पुरुषों में होने वाला हार्मोन यानि टेस्टोस्टेरोन का उच्च स्तर आपकी तर्जनी की धीमी वृद्धि से जुड़ा है, जिसके बारे में लोगों का मानना है कि यह किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में कई बातों का खुलासा कर सकती है। आइए जानते हैं कैसे आप अंगुली की लंबाई से किसी भी व्यक्ति की पर्सनैलिटी का अंदाजा लगा सकते हैं।
अध्ययनों के मुताबिक, जिन लोगों की तर्जनी अंगुली अनामिका के मुकाबले छोटी होती है वे दिखने में अधिक आकर्षक और चार्मिंग होते हैं। उनका स्वभाव मज़ेदार होता है और अक्सर अपने जीवन को एक पार्टी के तौर पर जीते हैं। उन्हें जोखिम लेना पसंद होता है और वे अपने निर्णय अचानक लेना पसंद करते हैं। अगर उन्हें कुछ ठीक नहीं लगता है तो वह उसके बारे में सोचने और उस पर नाराजगी व्यक्त करने के बजाय समाधान खोजने की तलाश में जुट जाते हैं। अक्सर दूसरे लोग उन्हें ओवरअचीवर्स के रूप में देखते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि वे अपने काम के प्रति समर्पित और महत्वाकांक्षी होते हैं। उनके निर्णय लेने का तरीका बहुत तेज होता है लेकिन वे हमेशा एक वैकल्पिक योजना बनाकर चलते हैं।
जिन लोगों की तर्जनी और अनामिका की लंबाई एक समान होती है वे शांत, स्थिर स्वभाव के और संतुलित जीवन जीने वाले व्यक्ति होते हैं। जिन लोगों की अंगुलियां ऐसी होती हैं वह अपना निर्णय लेते वक्त संयोग या भाग्य पर निर्भर करते हैं। ऐसा लोग कड़ी मेहनत कर लाभ प्राप्त करने में विश्वास रखते हैं। इनका व्यक्तित्व बहुत ही सौम्य होता है और इनमें गलत होने पर भी लोगों का सामना करने की संभावना कम होती है। ये लोग लड़ाई-झगड़े से बचते हैं और इसलिए कभी-कभी लोगों को खुश करने वाले के रूप में सामने आ सकते हैं। ये लोग अनिश्चितता से घृणा करते हैं। इस टाइप के फिंगर वाले व्यक्तियों पर भरोसा कर सकते हैं और अपनी समस्याओं को शेयर कर सकते हैं। इनकी सकारात्मकता ही लोगों को इनकी ओर खींच लाती है और वही है जो लोगों को आप पर विश्वास दिलाती है।
जिन लोगों की अनामिका उनकी तर्जनी से थोड़ी छोटी होती है उनमें कूट-कूट कर आत्मविश्वास भरा होता है और वे स्वाभाव से लीडर के रूप में सामने आते हैं। वे गणनात्मक हैं और अपने कार्यों के बारे में बहुत सावधान होते हैं। इन्हें जोखिम लेना पसंद होता है लेकिन अक्सर ये पहला कदम उठाने वाले लोगों की गिनती में नहीं आते हैं। ये अधिक विश्लेषणात्मक होने की संभावना रखते हैं और चाहे रिश्ते या व्यावसायिक मामले में ये चीजों को शुरू करने के लिए दूसरे की प्रतीक्षा करते हैं। ये लोग पलभर में निर्णय लेने से डरते हैं।