Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले ही शरीर देने लगता हैं ये 6 संकेत, तुरंत पहचानकर कराएं इलाज

6 Signs One Month Before a Heart Attack  :  हार्ट अटैक आने से कुछ दिनों पहले मरीजों को कई तरह के संकेत दिख सकते हैं, जिसपर ध्यान देकर आप स्थिति का इलाज समय पर शुरू करा सकते हैं। आइए जानते हैं हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले दिखने वाले लक्षण कौन-कौन से हैं?

हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले ही शरीर देने लगता हैं ये 6 संकेत, तुरंत पहचानकर कराएं इलाज
Heart Attack Signs

Written by Kishori Mishra |Updated : September 12, 2024 2:21 PM IST

6 Signs One Month Before a Heart Attack  : हार्ट अटैक अचानक आता है, लेकिन अगर आप अपने शरीर में होने वाले छोटे-छोटे बदलावों पर अच्छे से ध्यान देते हैं, तो आपको हार्ट अटैक आने से कुछ समय पहले ही इसके लक्षणों के बारे में समझ आ जाएगा। जी हां, कई हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि हार्ट अटैक आने से कुछ महीनों पहले ही हमारा शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है, जिसमें सीने में दर्द होना, सांस फूलना, दिल की धड़ने तेज होना जैसे लक्षण शामिल हैं। आइए डॉ. बिमल छाजेड़, संस्थापक एवं निर्देशक, SAAOL हार्ट सेंटर से जानते हैं हार्ट अटैक आने से 6 दिन पहले दिखने वाले लक्षण कौन-कौन से हैं?

हार्ट अटैक आने से 1 महीने पहले शरीर देता है ये 6 संकेत

1. सीने में दर्द

हार्ट अटैक आने से पहले मरीजों को प्रोड्रोमल लक्षणों का अनुभव किया, जिसमें उन्हें सीने में दर्द का अनुभव हुआ। इस तरह के संकेत लगभग 68 फीसदी लोगों में दिख सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति में इस तरह के संकेत दिखे, यह जरूरी नहीं है।

2. सीने में भारीपन महसूस होना

एक अध्ययन में पाया गया है कि हार्ट अटैक आने से लगभग 44 फीसदी लोगों को सीने में भारीपन, दबाव और जकड़न जैसा अनुभव हो सकता है। यह एक और सामान्य लक्षण है। अगर आपको ऐसे संकेत दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर के पास जाएं।

Also Read

More News

Also Read : क्या मिर्च खाने से कम होता है हार्ट अटैक का रिस्क

3. दिल की धड़कनें तेज होना

हार्ट अटैक आने से पहले मरीजों की दिल की धड़कने काफी तेज हो सकती हैं। हालांकि, कई बार अन्य सामान्य कारणों से आपको इस तरह के संकेत दिख सकते हैं, लेकिन अगर आपको बार-बार ऐसे लक्षण दिख रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर की मदद लें।

4. सांस फूलना

हार्ट संबंधी किसी भी तरह की परेशानी होने पर मरीजों को सांस फूलने जैसी परेशानी होना काफी सामान्य है। अगर आपको हार्ट अटैक आने की संभावना है, तो आपको सांस फूलने जैसी परेशानी का अनुभव हो सकता है। मुख्य रूप से हल्के-फुल्के शारीरिक काम के कारण ऐसे संकेत दिख सकते हैं।

5. सीने में जलन जैसा महसूस होना

सीने में जलन जैसा महसूस होना भी हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं। कई बार हार्ट डिजीज की वजह से सीने में जलन (हार्टबर्न) जैसा महसूस होता है। ऐसे संकेतों को इग्नोर न करें। हालांकि, ऐसे लक्षण कई बार मसालेदार खाना खाने के बाद या फिर अपच की परेशानी के दौरान भी महसूस हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

6. काफी ज्यादा थकान होना

हार्ट अटैक आने से कुछ दिनों पहले मरीजों को अतिरिक्त थकान महसूस होने लगती है। इस कारण हल्के-फुल्के काम के दौरान भी उन्हें थकान और कमजोरी सा अनुभव होने लगता है।