• हिंदी

इन ब्लड ग्रुप के लोगों का खूब खाकर भी नहीं बढ़ता है वजन, बिना डाइटिंग के भी रहते हैं Slim-Trim

इन ब्लड ग्रुप के लोगों का खूब खाकर भी नहीं बढ़ता है वजन, बिना डाइटिंग के भी रहते हैं Slim-Trim

Blood Group Weight Loss : कुछ ब्लड ग्रुप वाले व्यक्तियों को अपना वजन कंट्रोल करने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती है। आइए जानते हैं इस बारे में-

Written by Kishori Mishra |Updated : September 26, 2023 1:18 PM IST

Blood Group Weight Loss : हम में से अधिकतर लोग अपने बढ़ते वजन से काफी ज्यादा परेशान हैं। अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए हम घंटों एक्सरसाइज और कई तरह के स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को इन सभी प्रयासों से अधिक बेहतर रिजल्ट नहीं मिल पाता है। क्या आपने कभी इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की है? अगर नहीं, तो इस एक बार अपना ब्लड ग्रुप जरूर जान लें। जी हां, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनका बिना एक्सरसाइज और डाइट फॉलो किए वजन कंट्रोल रहता है। वहीं, कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो काफी ज्यादा प्रयोग करते हैं फिर भी उनका वजन कम नहीं हो पाता है। आइए जानते हैं किन ब्लड ग्रुप का वजन नहीं बढ़ता है?

किन ब्लड ग्रुप वालों का वजन कम करना होता है आसान

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि जो लोग अपने खानपान की आदतों में बदलाव आसानी से कर लेते हैं, उनका वजन आसानी से कम हो सकता है। ऐसे लोगों में O+ और B+ ब्लड ग्रुप वाले लोग होते हैं। दरअसल, बी+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों में बेसल मेटाबोलिक रेट (बीएमआर) अधिक होता है। इसी वजह से उनका वजन कभी भी बहुत अधिक नहीं बढ़ता है।

वहीं, एबी+ और एबी- ब्लड ग्रुप वाले लोगों को वजन कम करना सबसे मुश्किल लगता है। क्योंकि इन दोनों ब्लड ग्रुप वाले लोग अपने खान-पान की आदतों में आसानी से बदलाव नहीं कर पाते हैं

Also Read

More News

ब्लड ग्रुप के हिसाब से चुनें अपनी डाइट - Choose your diet according to blood group in Hindi

O ब्लड ग्रुप

O ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अपने आहार में हाई प्रोटीन युक्त चीजों को शामिल करने की जरूरत होती है। ऐसे लोगों को अपने आहार में बहुत अधिक सब्जियां और मछली जैसी चीजों को खाना चाहिए। लेकिन ध्यान रखें कि ऐसे लोग बीन्स, फलियां और अनाज सीमित मात्रा में ही खाएं। ऐसे लोगों को अपना वजन कंट्रोल करने के लिए सीफूड्स, लाल मांस, ब्रोकोली, पालक और ऑलिव ऑयल जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए।

A ब्लड ग्रुप

ए ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अपने आहार में टोफू, टर्की, साबुत अनाज और समुद्री फूड और रेड मीट के सेवन से बचने की सलाहदी जाती है। अगर आप वजन कंट्रोल रखना चाहते हैं, तो अपने आहार में पाइनएप्पल, अनानास, जैतून का तेल, समुद्री फूड, सब्जियां और सोया का अधिक सेवन करें। साथ ही डेयरी उत्पाद, मक्का, राजमा और गेहूं खाने से भी बचना चाहिए।

B ब्लड ग्रुप

बी ब्लड ग्रुप के लोगों को अपने आहार का चयन थोड़ा विशेष रूप से कपने की जरूरत होती है। ऐसे लोगों को अपने आहार में मीट, फल, समुद्री फूड्स, डेयरी और साबुत अनाज को शामिल करने की जरूरत होती है। वजन कम करने के लिए आपको अधिक हरी सब्जियां, लीवर, अंडे और मुलेठी खानी चाहिए। साथ हीमक्का, चिकन, गेहूं और मूंगफली खाने से बचना चाहिए।

AB ब्लड ग्रुप 

AB ब्लड ग्रुप वाले लोगों को डेयरी, टोफू, मछली, फल, सब्जियां और अनाज खाना चाहिए। वजन कम करने के लिए आपको टोफू, समुद्री भोजन, हरी सब्जियां और केल्प का अधिक सेवन करना चाहिए। चिकन, मक्का, राजमा और एक प्रकार का अनाज खाने से बचना चाहिए।

ध्यान रखें कि वजन को कंट्रोल करने के लिए आपको सही डाइट के साथ-साथ नियमित रूप से कुछ मिनट तक एक्सरसाइज करने की जरूरत होती है। बिना एक्सरसाइज के बॉडी को सही शेप में करना संभंव नहीं हो सकता है।