
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : April 28, 2026 4:00 PM IST
Head and Neck Cancer- AI Generated
कैंसर के मामले अक्सर बड़े-बुजुर्गों में देखे जाते थे, लेकिन अब समय काफी ज्यादा बदल चुका है। पहले के समय में जहां 50 से 60 साल की उम्र के बाद लोगों को गंभीर बीमारियां होती थीं। अब इन बीमारियों ने युवाओं को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। जी हां, कई रिसर्च में इस बात का दावा किया है कि अब हेड एंड नेक कैंसर के मामले 30 से 40 वर्ष के युवाओं में देखे जा रहे हैं। ऐसे में यह काफी ज्याद चिंता का विषय बना हुआ है। युवाओं में कैंसर के बढ़ते मामलों के पीछे कई कारण जिम्मेदार है। इस लेख में हम आपको इस विषय के बारे में कुछ फैक्ट्स सही जानकारी देंगे। आइए जानते हैं युवाओं में क्यों बढ़ रहा है हेड एंड नेक कैंसर के मामले और कैसे रहें इससे सुरक्षित?
ICMR के नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्रामके मुताबिक, भारत में हेड-एंड-नेक कैंसर सबसे आम कैंसर में शामिल है। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पुरुषों में हेड और नेक कैंसर के मामले महिलाओं की तुलना में अधिक देखे जा रहे हैं। वहीं, WHO की एजेंसी IARC के GLOBOCAN डेटा के अनुसार, भारत दुनिया में ओरल कैंसर के सबसे ज्यादा मामलों वाले देशों में शामिल है।
The Lancet Oncology में प्रकाशित रिसर्च बताती है कि भारत सहित साउथ एशिया के अन्य देशों में हेड-एंड-नेक कैंसर के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं, इसके पीछे तंबाकू और खराब लाइफस्टाइल सबसे बड़े कारण हैं।
एक्सपर्ट्स के अनुसार इसके पीछे कई कारण हैं, जिसमें तंबाकू का बढ़ता इस्तेमाल, शराब का काफी ज्यादा सेवन करना, HPV संक्रमण, खराब लाइफस्टाइल और प्रदूषण और कमजोर इम्यून सिस्टम हो सकता है। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (NCI) के मुताबिक, HPV संक्रमण की वजह से गले का कैंसर के मामले काफी देती से बढ़ रहे हैं, यह समस्या युवा वर्ग में काफी ज्यादा देखी जा रही है।
एम्स सहित अन्य बड़े कैंसर सेंटर्स के डॉक्टर्स का कहना है कि अब कम उम्र के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कई केस में बीमारी लेट स्टेज में पकड़ में आती है, जिससे इलाज मुश्किल हो जाता है।
हेड-एंड-नेक कैंसर के शुरुआती संकेत काफी सामान्य होते हैं, जिन्हें कई लोग नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर काफी ज्यादा घातक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके कुछ सामान्य लक्षण, जिन्हें आपको इग्नोर करने से बचना चाहिए-
अगर आप हेड-नेक के कैंसर से बचना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी टिप्स को फॉलो कर सकते हैं, जैसे-
Disclaimer : इस बात का ध्यान रखें कि भारत में हेड-एंड-नेक कैंसर अब सिर्फ बुजुर्गों की बीमारी नहीं रहा। बदलती लाइफस्टाइल, तंबाकू और संक्रमण के कारण युवा भी यह मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहने की बहुत ही जरूरत है।
सबसे आम सिर और गर्दन का कैंसर मुखग्रसनी कैंसर है।
कई रिसर्च में बताया गया है हेड एंड नेक कैंसर होने का मुख्य जिम्मेदार तंबाकू और शराब का काफी ज्यादा सेवन करना है।
हेड एंड नेक कैंसर के लक्षण मुंह में छाले होना, गर्दन के आसपास गांठ नजर आना, आवाज में बदलाव, इत्यादि नजर आ सकते हैं।