वक्‍त रहते समझें माइग्रेन की आहट, होगा जल्‍दी उपचार

अवसाद, काम के दबाव और असंतुलित जीवनशैली के चलते ज्‍यादातर लोग हो रहे हैं माइग्रेन के शिकार।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : August 19, 2018 12:46 PM IST

 

साधारण सा सिरदर्द भी कई बार भयंकर रूप धारण कर लेता है। अवसाद, काम के दबाव और असंतुलित जीवनशैली के चलते कई लोग माइग्रेन के शिकार हो रहे हैं। जिससे दिनचर्या तो प्रभावित होती ही है, खुद को संभालना भी मुश्किल हो जाता है । ऐसे में जरूरी है कि माइग्रेन के लक्षणों को पहचान कर पहले ही उपचार के लिए तैयार हो जाएं।

 माइग्रेन के लक्षण

माइग्रेन की समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है। कई लोग लक्षणों के आधार पर पहले ही पता लगा लेते हैं कि माइग्रेन अटैक होने वाला है। इन लक्षणों को चार स्तर में बांटा गया है।

यह भी पढ़ें -ब्‍लड कैंसर का भी लक्षण हो सकता है जोड़ों में दर्द, हो जाएं सावधान !

स्टेज-1: प्रोड्रोम

जो भी शख्स माइग्रेन से पीड़ित है वह एक-दो दिन पहले ही इन लक्षणों के आधार पर जान सकता है कि उसे सिर दर्द होने वाला है। कब्ज, मूड स्विंग्स, गले में अकड़न, ज्यादा खाना खाने की इच्छा, प्यास और यूरीन बढ़ना, रह रहकर जम्हाई आना माइग्रेन के शुरूआती लक्षण हैं।

स्टेज-2: माइग्रेन ऑरा

माइग्रेन के दर्द के दौरान कई लोग ऑरा का अनुभव भी करते हैं। नर्वस सिस्टम से जुड़े लक्षण को ऑरा कहते हैं। कई लोगों को माइग्रेन के दर्द के साथ-साथ देखने में भी परेशानी होने लगती है। उनकी आंखों के सामने चमकीले  स्पॉट या फ्लैश नजर आने लगते हैं। वहीं, कई लोगों को पैर और बांह में सूई सी चुभन महसूस होती है। यही नहीं, कई लोग तो इस दौरान साफ बोल भी नहीं पाते।

यह भी पढ़ें - बच्चों की ग्रोथ रोक रहा है आपका मोबाइल, रहें सावधान!

स्टेज-3: अटैक

वक्त रहते अगर माइग्रेन का उपचार न किया गया तो यह चार घंटे से लेकर 72 घंटे तक रह सकता है। इस दौरान सिर के एक हिस्से में तेज दर्द होता है। रोशनी, आवाज यहां तक कि सुगंध या किसी के छूने से भी उन्हें तकलीफ होने लगती है। इसके अलावा कई लोगों को माइग्रेन अटैक के दौरान उल्टी भी होती है। तो अगर सिरदर्द के साथ-साथ आपको ये परेशानियां भी हो रही हैं तों हो सकता है कि आपको माइग्रेन अटैक पड़ने वाला हो।

स्टेज-4: पोस्टड्रोम 

अगर सिर दर्द खत्म होने के बाद भी आपको ऐसा लगे कि आपकी ऊर्जा खत्म हो चुकी है, शरीर में कमजोरी महसूस हो रही हो या फिर चक्कर आएं, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। हो सकता है कि आपको माइग्रेन की समस्या है।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.