Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जरा सा चलने पर ही हांफने लगते हैं, तो ये हो सकती है वजह

हांफना-अर्थात सांस का तेजी से चलना कभी भी सामान्य नहीं माना जाता। जिम में वर्कआउट के दौरान या तेज दौड़ते हुए जब हृदय गति बढ़ जाती है तब सांस चढ़ने लगती है। पर यदि जरा सा चलने पर या सीढि़यां चढ़ने पर आप हांफने लगते हैं तो यह किसी रोग का संकेत भी हो सकता है।

जरा सा चलने पर ही हांफने लगते हैं, तो ये हो सकती है वजह
हांफना-अर्थात सांस का तेजी से चलना कभी भी सामान्य नहीं माना जाता। जिम में वर्कआउट के दौरान या तेज दौड़ते हुए जब हृदय गति बढ़ जाती है तब सांस चढ़ने लगती है। पर यदि जरा सा चलने पर या सीढि़यां चढ़ने पर आप हांफने लगते हैं तो यह किसी रोग का संकेत भी हो सकता है। ©Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Published : March 13, 2019 6:21 PM IST

हांफना-अर्थात सांस का तेजी से चलना कभी भी सामान्‍य नहीं माना जाता। जिम में वर्कआउट के दौरान या तेज दौड़ते हुए जब हृदय गति बढ़ जाती है तब सांस चढ़ने लगती है। पर यदि जरा सा चलने पर या सीढि़यां चढ़ने पर आप हांफने लगते हैं तो यह किसी रोग का संकेत भी हो सकता है। आइए जानते हैं किन स्थितियों में असामान्‍य माना जाता है हांफना और क्‍या हो सकता है इसका उपचार।

यह भी पढ़ें - विश्‍व किडनी दिवस : क्रोनिक किडनी डिजीज में बहुत जरूरी है खानपान का ध्‍यान रखना, ये डायट कर सकते हैं फॉलो

यह है सामान्‍य गति 

Also Read

More News

सामान्यत: लोग प्रति मिनट में 18 से 20 बार सांस लेते हैं। परंतु जिम में वर्कआउट के दौरान, जॉगिंग करते हुए अथवा रस्‍सी कूदते हुए यह रफ्तार बढ़ जाती है। लेकिन बिना किसी शारीरिक श्रम के हांफना, हृदय, फेफडे या खून की बीमारियों का संकेत हो सकता है।

यह भी पढ़ें – जानिए क्‍यों जरूरी हैं आपके लिए फि‍जीकली एक्टिव रहना

हृदय संबंधी समस्‍या

  • रुमॅटिक बुखार के कारण हृदय की वॉल्व बिगड जाते है। इसके कारण शरीर तथा फेफडों में रक्त की आपूर्ति नहीं हो पाती। यह रोग अमूमन बचपन में होता है।
  • कुछ बच्चों को जन्म से ही हृदयविकार होता है। इन बच्चों को थकान जल्दी आती है। ये अधिकतर बैठे रहते है और त्वचा नीली सी दिखाई देती है।
  • हांफने का और एक कारण हृदय की धमनियां बिगड़ना भी हो सकता है, जिससे हृदय की क्षमता प्रभावित होती है। अतिरक्त दाब से दिल पर तनाव बढता है और आप हांफने लगते हैं।
  • कभी कभी फेफडों में खून की गांठ का अटकना भी हांफकर हृदय की अक्षमता का संकेत देता है। यें गांठे शरीर से हृदय में तथा वहां से फेफडों की रक्तवाहिनी में आती है। ऐसे में रोगी को साँस की कठिनाई महसूस होती है। ऐसी स्थिति में तुरंत उपचार की जरूरत पड़ती है।
  • खून की कमी होने पर भी हृदय को अधिक दबाव झेलना पड़ता है जिससे आप हांफने लगते हैं।

यह भी पढ़ें - कहीं आप भी तो नहीं पड़ रहे फूड सप्‍लीमेंट के ट्रैप में

सांस संबंधी विकार

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

हांफने को अकसर दमा या सांस संबंधी विकार से जोड़कर भी देखा जाता है। यह किसी विशेष परि‍स्थिति या मौसम में कम या ज्‍यादा हो सकता है। इसके लिए सही उपचार की ही जरूरत होती है।

About the Author

... Read More