... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : August 1, 2019 7:43 PM IST
कई बार मुंह से बदबू (Mouth smell) आने का कारण आपका पेट भी हो सकता है। जब आप अंट शंट खाते हैं और पेट उसे पचा नहीं पाता तो एसिडिटी, गैस आदि की समस्या होने लगती है। © Shutterstock
मुंह से दुर्गंध (Mouth smell) यानी बदबू आना किसी के लिए भी शर्मनाक स्थिति हो सकती है। अकसर इसे मुंह की सफाई ठीक तरह से न करने से जोड़ दिया जाता है। जबकि यह आपकी शारीरिक अवस्था की ओर भी संकेत करती है। क्या आप जानते हैं कि मुंह से आने वाली बदबू (Mouth smell) कई गंभीर बीमारियों की भी संकेत हो सकती है।
अमूमन यह मान लिया जाता है कि जो लोग अपने मुँह की साफ सफाई का अच्छे से ध्यान नहीं रखते हैं उन्हें यह समस्या होती है। दांतों और मसूड़ों की ठीक से सफाई न होना उनमें सड़न होने का एक कारण है। जिससे मुंह से बदबू (Mouth smell) आने लगती है। पर कई बार इसका कारण आपके गले, पेट या फेफड़ों में मौजूद संक्रमण भी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके और भी कारण।
जब व्यक्ति नाक से ठीक से सांस नहीं ले पाता तो वह मुंह से सांस लेने की कोशिश करता है। कई बार साइनस में भी यह हालत हो सकती है। इस हालात में मुंह सूखने लगता है। जिसके कारण वहां पर बैड बैक्टेरिया पनपने लगता है। और नाक से बहने वाला द्रव भी गले में आने लगता है। मुंह से बदबू (Mouth smell) आने की यह एक आम वजह है।
कई बार मुंह से बदबू (Mouth smell) आने का कारण आपका पेट भी हो सकता है। जब आप अंट शंट खाते हैं और पेट उसे पचा नहीं पाता तो एसिडिटी, गैस आदि की समस्या होने लगती है। जिससे सीने में जलन होना आम बात होती है। ऐसी हालत में खट्टी डकार के साथ मुंह से बदबू भी आने लगती है।
अगर आप डायबिटीज से पीडि़त हैं और अभी तक इसकी जांच नहीं करवाई है तो यह एक बड़ा संकेत है। मुंह से आने वाली दुर्गन्ध (Mouth smell) इसी और इशारा करती है। मधुमेह होने के कारण शरीर में अपर्याप्त मात्रा में इन्सुलिन उत्पन्न होता है, जिससे बॉडी में फैट जलता है। और कैंटोन्स की मात्रा में बढ़ोतरी होती है। यह सांस में बदबू पैदा करता है।
Oral health : निखिल नंदा ने लॉन्च किया ओरल हेल्थकेयर ब्रांड एक्वाव्हाइट
Apple benefits in type 2 diabetes : टाइप 2 डायबिटीज में फायदेमंद है सेब खाना, जानें इसके फायदे
salt and oil daily intake : तेल और नमक की अधिकता कैसे पहुंचाती है सेहत को नुकसान