Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हार्ट को हेल्दी रखना हर सूरत में जरूरी होता है। क्योंकि हृदय ही वह अंग होता है जो पूरी बॉडी में ब्लड की सप्लाई करता हैं लेकिन कभी कभी लोग जाने अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं जो हमारे हृदय को कमजोर बनाती है और ऐसे में हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि हम अपने हृदय की उचित तरह से देखभाल करें। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप खुद ही अपने दिल की देखभाल कर सकते हैं।
इस बात की गांठ बांध लें कि आपकी डाइट न सिर्फ आपके हार्ट को हेल्दी रखती है बल्कि आपके पूरे स्वास्थ्य को भी कुशल रखती है। हार्ट रोगों से बचने के लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियों, फलों और प्रोटीन की मात्रा बढ़ाएं और जंक फूड व रेड मीट का सेवन कम करें। क्योंकि ये दोनों ही चीजें हार्ट संबंधी रोगों का खतरा बढ़ाती हैं। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी पीएं।
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको छोटी छोटी चीजों का ध्यान रखना होता है। जैसे कि अपने रुटीन को एकदम स्टिक रखें। यानि कि अपने सोने, उठने और खाने के समय को तय करें और इसका नियमित रूप से पालन करें। जब आप ऐसा करते हैं तो आपका हार्ट रिलेक्स रहता है।
जब कोई इंसान अकेले में ज्यादा वक्त बिताता है, समाज में उठना-बैठना कम करता है तो इससे वह धीरे-धीरे डिप्रेशन की चपेट में आता है। जिसका असर सीधा आपके हार्ट पर पड़ता है। अगर आप समाज में नहीं बैठ पा रहे हैं तो कम से कम डिजिटल रूप से लोगों के साथ जुड़ें। इसके लिए आप वीडियो कॉल कर सकते हैं, लोगों को फोन कर सकते हैं और मैसेज से जुड़ सकते हैं। साथ ही ध्यान और योग आपके तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं।
धूम्रपान धमनियों में रुकावट पैदा करने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव को बढ़ाता है। अत्यधिक शराब पीने से आपकी इम्युनिटी कम हो जाती है जिससे संक्रमण होने का खतरा होता है। इसलिए शराब और सिगरेट का सेवन कर करें।