Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

घर बैठे 2 मिनट में ऐसे पता लगाएं हार्ट में ब्लॉकेज है या नहीं, बस कर लें ये 3 सिंपल टेस्ट

How To Check Heart Blockage At Home: कुछ आसान टेस्ट की मदद से आप घर पर आसानी से हार्ट ब्लॉकेज का पता लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

घर बैठे 2 मिनट में ऐसे पता लगाएं हार्ट में ब्लॉकेज है या नहीं, बस कर लें ये 3 सिंपल टेस्ट
VerifiedVERIFIED By:

Written by priya mishra |Published : September 8, 2024 1:27 PM IST

How To Check Heart Blockage At Home: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। पिछले कुछ सालों में दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। इन्हीं बीमारियों में हार्ट ब्लॉकेज की समस्या भी शामिल है। हार्ट ब्लॉकेज तब होता है, जब हृदय के ऊपरी चैंबर्स से इलेक्ट्रिकल सिग्नल हृदय के निचले चैंबर्स तक ठीक से नहीं पहुंच पाते हैं। इसकी वजह से हार्ट ठीक से काम करना बंद कर देता है, जिससे व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है। ऐसे में, हार्ट ब्लॉकेज से बचाव ने लिए नियमित रूप से दिल की जांच करवाना बहुत जरूरी है। हार्ट ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए ईसीजी, ट्रेडमिल स्ट्रेस टेस्ट और ईको जैसे टेस्ट करवाए जाते हैं। लेकिन इसके अलावा कुछ काम करके आप घर पर ही दिल की सेहत का हाल जान सकते हैं (Heart Test At Home)। जी हां, एडल्ट एंड पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजिस्ट डॉ चंद्रिल चुग ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है। आइए, जानते हैं घर पर हार्ट हेल्थ कैसे चेक करें?

हार्ट ब्लॉकेज जानने के लिए कमर का साइज नापें

डॉ चंद्रिल चुग के मुताबिक, अगर किसी पुरुष की कमर का साइज 37 इंच से ज्यादा है, तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि उसका दिल कमजोर हो सकता है। वहीं महिलाओं में यह लिमिट 31।5 इंच है। पुरुषों की कमर का साइज 40 इंच और महिलाओं का 35 इंच से ज्यादा दिल के लिए गंभीर हो सकता है।

हार्ट रेट चेक करें

हार्ट रेट दिल के स्वास्थ्य का एक महत्वपूर्ण संकेतक है। आप घर पर आसानी से अपना हार्ट रेट चेक कर सकते हैं। आप अपनी पल्स (नब्ज) से यह पता लगा सकते हैं कि हार्ट में ब्लॉकेज है या नहीं। डॉ चंद्रिल चुग के मुताबिक, एक सामान्य गतिविधि और उम्र के इंसान की पल्स आराम की स्थिति में एक मिनट के अंदर 60 से 100 के बीच में होनी चाहिए। हालांकि, एथलीट्स में यह 40 से 50 के बीच भी हो सकती है। अगर आपका हार्ट रेट कम है और आपको सांस फूलना और चक्कर जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Also Read

More News

40 सीढ़ियां चढ़ें

डॉ चंद्रिल चुग के मुताबिक, आप घर पर सीढ़ियां चढ़कर यह पता लगा सकते हैं कि आपका दिल स्वस्थ है या नहीं। अगर आप 40 सीढ़ियां 1।5 मिनट के अंदर बिना सांस फूले और थके चढ़ जाते हैं, तो आपका दिल स्वस्थ है। अगर आपको सीढ़ियां चढ़ने में सांस फूलना या दिल की धड़कन तेज होने जैसे संकेत दिखाई दें, तो आपको डॉक्टर से मिलकर चेकअप करवाना चाहिए। यह हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।