
Also Read
किसी भी तरह के व्रत के दौरान या उसे खत्म करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए।© Shutterstock
डायबिटीज के मरीजों के लिए भूखे रहना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। ज्यादा देर भूखे रहने पर इंसुलिन का स्तर कम या ज्यादा हो सकता है। इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि आप संतुलित भोजन करें। त्योहारों के सीजन में कोई न कोई अवसर ऐसा आता ही है जब आपका भी मन करता है कि उपवास रखा जाए। अगर आप भी हैं डायबिटिक और रखना चाहते हैं उपवास, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान।
कुछ न कुछ खाते रहें
डायबिटीज मरीजों के लिए हर 2 घंटे बाद कुछ न कुछ खाना जरूरी है इसलिए आप खाली पेट रहने से बचें। व्रत के दौरान समय-समय पर हल्का-फुल्का खा लें, जिससे की ब्लड प्रेशर नॉर्मल बना रहे।
यह भी पढ़ेें – मूड होने लगा है ऑफ तो कोको पाउडर से कर लें दोस्ती
ब्लड शुगर की जांच
इस दौरान समय-समय पर ब्लड टेस्ट करवाते रहें। अगर शुगर लेवल 70 से कम हो जाए तो आपके लिए व्रत तोड़ना ही सही होगा।
चाय-कॉफी का न करें सेवन
अगर आपको कमजोरी महसूस हो तो चाय-कॉफी का सेवन करने से बचे। इसकी बजाए आप फलों का जूस पीएं। इससे कमजोरी भी दूर होगी ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहेगा।
यह भी पढ़ें – लो कार्ब्स डायट का भारतीय फॉर्मूला है ‘फलाहार’
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
व्रत के दौरान ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, ताकि दिन भर आप एनर्जेटिक रहें। इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा और सेहत भी अच्छी बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें –स्वास्थ्य के दुश्मनों से लड़ता है उपवास, अपनाएं यह विधि
नारियल पानी का सेवन
डायबिटिक पेशेंट व्रत में नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो एसिड, विटामिन्स, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होने के कारण नारियल पानी का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा।
हल्का-फुल्का खाएं
डायबिटीज के मरीज व्रत के दौरान फल, फ्रूट जूस और हल्का-फुल्का भोजन ही करें। फ्राई फ्रूड्स से दूर रहें और मिठाइयां भी लौ फेट ही खाएं।
यह भी पढ़ें - वर्ल्ड अर्थराइटिस डे : हो रहे हैं पचास के पार, तो इन बातों का जरूर रखें ख्याल
समय पर लें दवाएं
व्रत में अपनी दवाएं लेना न भूलें, चाहे आप कितना भी बिजी क्यों न हो। दवाइयों को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है।
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो बेहतर होगा कि व्रत रखने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें और उसके बाद ही व्रत रखें। इसके अलावा अपने खान-पान के बारे में भी डॉक्टर से पूछ लें।