Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

महाकुंभ में 24 घंटे खुले रहेंगे अस्पताल, हर बीमारी के लिए अलग विभाग बना रहे हैं योगी आदित्यनाथ

Mahakumbh Mela: हर 12 साल में एक बार आने वाले महाकुम्भ के मेले के लिए सरकार भी तैयारियों में जुटी हुई है। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए स्पेशल अस्पताल तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें एम्स के डॉक्ट तैनात किए जाएंगे।

महाकुंभ में 24 घंटे खुले रहेंगे अस्पताल, हर बीमारी के लिए अलग विभाग बना रहे हैं योगी आदित्यनाथ

Written by Mukesh Sharma |Updated : December 2, 2024 4:12 PM IST

Kumbh mela 2025: कुंभ का मेला धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और इस दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था को और भी सुदृढ़ करने का निर्णय लिया है। महाकुंभ मेले में लाखों श्रद्धालु हर वर्ष आते हैं और ऐसे में उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखना एक बड़ी चुनौती बन जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए, योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि इस बार महाकुंभ के दौरान अस्पताल 24 घंटे खुले रहेंगे। यहां पर श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने के लिए रायबरेली एम्स व आर्मी हॉस्पिटल के डॉक्टर तैनात किए जाएंगे। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गौरव दुबे ने मीडिया के सामने बताया कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए 100 बेड के अस्पताल की स्थापना समेत कई तरह की तैयारियां की जा रही हैं। डॉ. दुबे ने कहा कि मुख्य अस्पताल का लगभग 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है और 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले जरूरी इंतजाम पूरे करने के प्रयास जारी हैं।

सेवाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान

तैयार किए गए अस्पतालों में मिलने वाली सेवाओं को बेहद बनाने पर खास ध्यान दिए जाएंगे। यहां पर सामान्य बीमारियों का इलाज और साथ ही डायग्नोस्टिक टेस्ट आदि भी किए जाएंगे। बीमारी के अनुसार अलग-अलग डिपार्टमेंट तैयार किए जाएंगे, मरीजों को सही समय पर उचित इलाज मिल सके। इस पहल का उद्देश्य कुंभ में आने वाले तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य समस्याओं का तुरंत समाधान करना है।

स्पेशल मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर किए जाएगा तैयार

मीडिया से हुई बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी बताया कि एक अत्याधुनिक मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा, जिसमें डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा, चिकित्सा उपकरणों और दवाओं का पर्याप्त भंडारण भी सुनिश्चित किया जाएगा। ऐसे में मेले में आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ से आने वाले मरीजों कम समय पर सही उपचार मिल पाएगा।

Also Read

More News

हेल्थ कैम्प्स और एंबुलेंस सेवाएं

यात्रियों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर बनाने के लिए मेले के प्रमुख स्थानों पर हेल्थ कैम्प्स और एंबुलेंस सेवाएं भी तैनात की जाएंगी। महाकुंभ के दौरान सुरक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए, सरकार ने एक व्यापक योजना बनाई है, ताकि हर तीर्थ यात्री को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण मिल सके। इसके अलावा 20-20 बेड वाले 8 छोटे अस्पताल भी तैयार किए जा रहे हैं, 10-10 बेड वाले दो आईसीयू वार्ड भी तैयार किए जाएंगे।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

यह मेला 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा और इस दौरान मरीजों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने के लिए इन अस्पतालों को तैयार किया गया है। ताकि मेले के दौरान हो रही बीमारियों जैसे संक्रमण आदि से निपटा जा सके।