
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : September 8, 2022 8:19 PM IST
देश के अलग-अलग हिस्सों में लंपी वायरस (Lumpy Virus) पांव पसार रहा है। राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ हैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी पशुओं में लंपी वायरस के मामले देखने को मिल रहे हैं। एंटीवायरस के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक नया मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसके अंतर्गत सरकार पीलीभीत से लेकर इटावा तक लगभग 300 किलोमीटर लंबी इम्यून बेल्ट (Immune Belt Lumpy) बना रही है, ताकि लंपी वायरस पर काबू पाया जा सके। यह इम्यून बेल्ट 5 जिलों के 23 ब्लॉक से होकर गुजरेगी, जिसकी चौड़ाई 10 किलोमीटर होगी। पशुओं में संक्रमण रोकने का यह प्रयास मलेशिया में साल 2020 में किया जा चुका है।
बता दें कि लंपी वायरस पशुओं में पाया जाने वाला एक खतरनाक वायरस है। यह मक्खी और मच्छरों की कुछ प्रजातियों द्वारा एक पशु से दूसरे पशुओं में फैलता है। लंपी वायरस से संक्रमित पशुओं में तेज बुखार और भूख ना लगने की समस्या देखने को मिलती है। इसके अलावा शरीर के अलग-अलग हिस्सों में उभरी हुई गांठें बन जाती है। साथ ही पैरों में सूजन, लंगड़ापन और नर पशुओं कि काम करने की क्षमता कम हो जाती है।
उत्तर प्रदेश में पशुओं को लंपी वायरस से मुक्त करने के लिए योगी सरकार ने प्रदेश के प्रभावित जिलों में इम्यून बेल्ट बनाने का निर्णय लिया है। इम्यून बेल्ट के अंतर्गत निगरानी के लिए विशेष टास्क फोर्स बनाई गई है, जो पशुओं की ट्रेकिंग और ट्रीटमेंट का जिम्मा संभालेंगे पशुओं पर कड़ी निगरानी रखने के लिए उन्हें इम्यून बेल्ट के अंदर ही रुकने की व्यवस्था की जाएगी।
पश्चिमी यूपी के लगभग 23 जिले में लंपी वायरस से प्रभावित है। आंकड़ों के मुताबिक लंपी वायरस के कारण अब तक प्रदेश में 2331 गांव के 21619 गोवंश संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 199 की मौत हो चुकी है, जबकि 9834 उपचार के बाद ठीक भी हो चुके हैं। संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए योगी सरकार ने बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन अभियान भी शुरू किया है।