Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Yoga For Arthritis: आज के दौर में हर कोई व्यस्त जीवन व्यतीत कर रहा है। ऐसे में लोग खानपान से लेकर शारीरिक गतिविधियों पर भी सही से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। सही खानपान और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण लोग तमाम बीमारियों से जूझ रहे हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक है गठिया या आर्थराइटिस की बीमारी। यह एक हड्डियों के जोड़ों की बीमारी है। लगातार एक ही जगह पर बैठकर काम करने से जोड़ों में अकड़न आ जाती है, जिसकी वजह से इस बीमारी का खतरा ज्यादा होता है।
जोड़ों में दर्द की वजह से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है। लेकिन अगर आप योगासन का अभ्यास (Yoga For Arthritis) नियमित रूप से करते हैं, तो इस बीमारी से दूर रह सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ ऐसे योगासन, जिससे आर्थराइटिस से दूर रह सकते हैं। -
मत्स्यासन का नियमित रूप से अभ्यास करके आप गठिया की बीमारी से दूर हो सकते हैं। इस आसन को करने से पेट की सभी मांसपेशियां मजबूत होती हैं। अगर आप पेट में गैस और कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इस योगासन का अभ्यास जरूर करें।
सीधे लेटकर एड़ियों और पंजों को मिलाएं। गर्दन को पीछे की ओर मोड़कर सिर को जमीन से लगाएं और रीढ़ को थोड़ा ऊपर उठाते हुए इस अवस्था में यथाशक्ति रुकें। हथेलियां कमर के पास, जमीन की ओर रहें। नियमित इस आसन को करने से थायरॉइड से बचाव होता है।
अर्थराइटिस के रोगियों के लिए प्राणायाम बहुत ही अच्छा माना जाता है। अगर आप इस योगासन का रोजाना अभ्यास करती हैं, तो जोड़ों में दर्द से काफी हद तक छुटाकारा मिल सकता है।
प्राणायाम करने के लिए आप सिद्धासन, पद्मासन या वज्रासन में बैठकर सांसों को बाहर छोड़ने की क्रिया करें। सांसों को बाहर छोड़ने या फेंकते समय पेट को अंदर की ओर धक्का देना है। ध्यान रखें कि श्वास लेना नहीं है क्योंकि इस क्रिया में श्वास अंदर ही अंदर चली जाती है। हालांकि अभ्यास के दौरान अपनी सीमाओं को ध्यान में रखें और तदनुसार प्रक्रिया के माध्यम से इस प्राणायाम करें।
गोमुखासन करने से जोड़ों में दर्द की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही इस आसन को करने से ब्रेस्ट साइज भी बड़ा किया जा सकता है। कई बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए इस योगासन का नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए।
इस आसन को करने के लिए जमीन पर बैठ जाएं। अपने पैरों को अच्छे से खोल लें। अब घुटने से इस मुद्रा को शुरू करें। अपने घुटनों को धीरे-धीरे उठाएं और फिर अपनी बाईं एड़ी को अपने दाएं हिप के पास लाने का प्रयास करें। इसी तरह अपने दाएं घुटने को अपने बाएं हिप के पास लाने का प्रयास करें। अपनी सीमा तक ही रहकर इस मुद्रा में बैठें। आप धीरे-धीरे इस मुद्रा को आसानी से पूरा कर लेंगी।
Pregnancy Tips: लॉकडाउन में गर्भवती महिलाएं रहें स्ट्रेस फ्री, घर पर अपनाएं ये आसान से टिप्स
इसके बाद अपने बाएं हाथ को मोड़ें और पीठ के पीछे की तरफ ले जाएं। इसके बाद अपने दाहिने हाथ को झुकाकर अपनी पीठ की तरफ ले जाएं। इसके बाद आप अपने हाथों को छूने की कोशिश करें। लगभग 30 सेकेंड के लिए इसी मुद्रा में बैठे रहें। इसके बाद इस मुद्रा को बदलकर अपने हाथों को बदलें। इसे सुबह के समय कम से कम 4 से 5 बार जरूर करें। आप इस अवधि को बढ़ा भी सकती हैं।
मसल्स के दर्द से हैं परेशान? करें ये तीन आसान से स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
Weight Loss Tips: घर के इन काम से वजन होता है कम, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट