
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 4, 2017 7:39 PM IST
मौसम बदलने के साथ ही कई सारी बीमारियां आपको परेशान करना शुरू कर देती हैं। एक ऐसी ही बीमारी है साइनस। साइनस नाक से जुड़ी एक समस्या है जो अमूमन बदलते मौसम में परेशान करती है। नाक बंद होना, सिरदर्द, आधे सिर में बहुत अधिक दर्द, नाक बहना आदि इसके लक्षण हैं। आमतौर पर इसके मरीज डॉक्टर के पास जाते हैं और तरह-तरह की दवाईयां लेते हैं। इससे राहत तो मिलती है लेकिन सिर्फ कुछ देर के लिए ही।
अगर आप इस बीमारी को स्थायी रूप से ठीक करना चाहते हैं तो आपके पास एक उपाय है। योग एक ऐसा माध्यम है जो इस बीमारी को जड़ से ठीक करके इसके कष्ट से राहत दिला सकता है। योग के दो आसन सूर्य नमस्कार और सिंहासन इसमें बहुत मददगार साबित हो सकते हैं। सूर्य नमस्कार और सिंहासन दो ऐसे योगासन हैं जिनको करने में ज़्यादा समय नहीं लगता है और ये करने में बहुत सरल भी हैं। आइये इस वीडियो को देखकर जानते हैं इन योगासनों को करने की विधि।
[videoinfinite id="XjtrvejH570" height="400" width="600"]
विडियो स्रोत: Vimal Vyas/YouTube.Com
चित्र स्रोत: Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।