Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
हर व्यक्ति स्लिम और फिट दिखना चाहता है। जिन लोगों का वजन अधिक होता है, वे भी इसे कम करने के लिए काफी प्रयास करते हैं। कुछ लोगों की आदत होती है, वे शारीरिक परिश्रम करने से बचते हैं। इससे वजन बढ़ने लगता है। अब इस व्यस्त जिंदगी में सबको घंटो जिम करने का समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में आप योग के जरिए भी वजन कम कर सकते हैं। यह वजन कम करने का आसन माध्यम हो सकता है। वजन कम करना चाहते हैं, तो इन दो मुद्राओं (Mudra for Weight Loss) का सहारा भी ले सकते हैं। ये मोटापे को कम करने में लाभदायक हैं। आप इन्हें कहीं भी कर सकते हैं।
एलर्जी से हैं परेशान, तो करें भ्रमर मुद्रा का अभ्यास
यह वैज्ञानिक रूप से साबित हो चुका है कि हाथों के मुद्रा में वजन घटाने के अलावा और भी विभिन्न स्वास्थ्य लाभ हैं। मुद्रा निर्माण में, जब हाथ और उंगलियों को एक पूर्वनिर्धारित तरीके से एक साथ रखा जाता है, तब प्राण बल या ऊर्जा उत्पन्न होती है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है साथ ही विभिन्न बीमारियां भी दूर होती हैं। जब एक पूर्वनिर्धारित तरीके से उंगली को मुद्रा के अनुसार करते हैं, तो इससे उस विशिष्ट अंग को सक्रिय किया जाता है जो विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं जैसे ब्लड शुगर, उच्च रक्तचाप, मानसिक बीमारियों, वजन से संबंधित मुद्दों, दिल की समस्याएं आदि को खत्म करता है।
उच्च रक्तचाप करना है नॉर्मल, तो करें ”हाइपरटेंशन मुद्रा”
सूर्य मुद्रा वजन (surya mudra for weight loss) कम करने के लिए एक बहुत ही लाभकारी योग मुद्रा मानी जाती है। जमीन पर पद्मासन की स्थिति में बैठ जाएं। सांस को सामान्य रखें। अब अपने दोनों हाथों को अपने दोनों घुटनों पर रखें जिसमे आपकी हथेली ऊपर की ओर रहें। अपनी अनामिका (रिंग फिंगर) को अंगूठे की ओर मोड़ें और अपने अंगूठे को इस उंगली से मिलाएं। ध्यान रखें कि अनामिका उंगली अंगूठे से थोड़े नीचे से जुड़ी हो और बाकि सभी उंगलिया पूरी तरह से सीधी हों। इस मुद्रा को आप सुबह के समय नियमित रूप से 10 मिनिट के लिए करें। वजन में कमी महसूस होगी। यह मुद्रा ठंड के समय में बहुत ही लाभकारी होता है, क्योंकि इसके अभ्यास से शरीर में गर्मी पैदा होती है। ध्यान में उतरना चाहते हैं, तो करें अंत:करण मुद्रा
[caption id="attachment_632010" align="alignnone" width="655"]
ज्ञान मुद्रा के अभ्यास से होता है वजन कम। © File Photo[/caption]
ज्ञान मुद्रा वजन कम करने के लिए सबसे आसान मुद्रा (Gyan mudra for weight loss) है। मन को शांत करने और ध्यान लगाने के लिए इसी मुद्रा का उपयोग किया जाता है। यह हमारे दिमाग को विकसित करके हमारे ज्ञान और स्मृति यानी याददाश्त शक्ति को बढ़ाता है। ज्ञान मुद्रा करने के लिए पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अपने दोनों हाथों को दोनों घुटनों पर रखें। तर्जनी यानी अंगूठे के पास वाली उंगली की नोक को अपने अंगूठे की नोक से मिलाएं। हाथ की अन्य उंगलियों को पास-पास और बिल्कुल सीधा रखें। आंखे बंद करके ध्यान लगाएं। ज्ञान मुद्रा में ध्यान लगाने का सबसे अच्छा समय सूर्योदय है। इस मुद्रा में ध्यान लगाने की अवधि 48 मिनट होती है। समय नहीं है, तो कम से कम एक बार में 15 मिनट तक इस मुद्रा में रहें।