Switch to Eng

Health, Fitness, Beauty & Diet | Pregnancy & Parenting | Diseases & Home Remedies | TheHealthSite.com

Health, Fitness, Beauty & Diet | Pregnancy & Parenting | Diseases & Home Remedies | TheHealthSite.com

Eng
  • होम
  • कोरोना वायरस
  • फिटनेस
  • ब्यूटी
  • डिज़ीज़
    • कैंसर
    • डेंगू
    • टाइफॉइड
    • हेपेटाइटिस
    • टाइप 1 डायबिटीज
  • प्रेगनेंसी
  • पेरन्टींग
  • न्यूज
  • गैलरीज़
  • वीडियो
BLA21 cibil.com ageas federal zee hindustan
Home / Hindi / Sleep disorder / Covid-19 and Sleep : कोविड-19 से बढ़ते तनाव के कारण नहीं आती नींद? सुकून से सोने के लिए करें ये योगासन

Covid-19 and Sleep : कोविड-19 से बढ़ते तनाव के कारण नहीं आती नींद? सुकून से सोने के लिए करें ये योगासन

अच्छी नींद लेना आपके मानसिक और शारीरिक सेहत दोनों के लिए जरूरी है। यदि आपको रात में गहरी और सुकून भरी नींद नहीं आ रही है, तो कुछ योगासनों के नियमित अभ्यास से आपको अच्छी नींद आ सकती है।

By: Anshumala   | Edited by: Anshumala   | | Updated: April 13, 2020 10:17 pm
Tags: good sleep  Sleep  Sleep disorders  Tips for better sleep  Yogasana  yogasana benefits  
Yoga - physical therapy - non-pharmacologic approaches - reliance on the medications - chronic low back pain - sleep improvements
Sleep disturbance and insomnia are common among people with chronic low back pain (cLBP). Shutterstock.

Covid-19 and Sleep : हाल ही में बेंगलुरु स्थित स्लीप सॉल्यूशंस स्टार्टअप Wakefit.co द्वारा कराए गए एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि घर से काम करने (Work from home) के कारण भारत में लगभग 67 प्रतिशत लोगों के सोने की आदत और समय में काफी बदलाव आया है। लॉकडाउन के कारण अब लोग रात में 11 बजे के बाद सोते हैं, ऐसा लॉकडाउन से पहले नहीं था। इसकी वजह से लोगों का घर से देर तक ऑफिस का काम करना। 1,500 लोगों पर कराए गए इस सर्वे में 81 प्रतिशत से भी अधिक लोगों का कहना है कि उनका स्लीप पैटर्न लॉकडाउन के खत्म होने के बाद ठीक हो जाएगा। आज कोरोनावायरस के कारण लोगों में तनाव, चिंता और डर काफी बढ़ गया है। इस वजह से भी लोग अच्छी तरह से रात में सो नहीं पा रहे हैं। परेशान होने की जरूरत नहीं है, आप नींद को बेहतर बनाने के लिए हर दिन नीचे बताए गए चार योगासनों का अभ्यास करना शुरू कर दें। Also Read - Yoga For Weakness: शारीरिक कमजोरी को दूर करते हैं ये 5 योगासन, जानिए करने का तरीका और अन्य फायदे

सुकून भरी नींद क्यों है जरूरी

मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है। इससे ना सिर्फ शरीर को आराम मिलता है, बल्कि रिजूवनेट भी होता है। पर्याप्त नींद लेने और सोने के हेल्दी तरीके को अपनाने से शरीर के कई अंग बेहतर तरीके से काम करते हैं। इसमें दिमाग सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि सारा दिन आपके साथ आपका दिमाग भी काम करता रहता है। नींद की कमी आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कम कर सकती है और शरीर में सूजन बढ़ा सकती है, जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। Also Read - रातभर उल्‍लू की तरह जागने की है आदत तो फॉलो करें ये 7 आयुर्वेदिक टिप्‍स, आएगी सुकून भरी नींद



एक अध्ययन की मानें, तो  दुनियाभर में लगभग 10 करोड़ लोग स्लीप एप्निया यानी अच्छी नींद न आने की समस्या से ग्रस्त हैं। इंसोम्निया भी एक नींद न आने की समस्या से ही जुड़ा होता है। इसमें नींद न आना, अच्छी नींद लेने में परेशानी होना आदि समस्याएं होती हैं। Also Read - Yoga Benefits: शिल्पा शेट्टी निर्भय, आत्मविश्वासी बनने के लिए करती हैं ये 2 योग, देखें वीडियो

Yoga in Pregnancy : प्रेग्नेंसी में हर दिन करें ये 3 योगासन, शरीर को होंगे कई फायदे

विपरीत करनी

दीवार की ओर चेहरा करके बैठ जाएं। अब पीठ के बल लेट जाएं। पैरों को ऊपर की तरफ धीरे-धीरे उठाएं। जब तक पैर दीवार से लड़े नहीं, तब तक आगे खिसकते रहें। तलवे ऊपर की तरफ हों। 90 डिग्री के कोण में सहज होने पर कूल्हों को उठाएं और उसके नीचे एक कुशन रख दें। इस स्थिति में पांच मिनट तक रहें।

कुंडलिनी योग

कुंडलिनी योग बेहतर नींद के लिए जरूरी होता है। रात को सोने से एक घंटा पहले यदि कुंडलिनी योग किया जाए तो आपको अनिद्रा से राहत मिलती है। दो महीने तक यह योग करने से आपकी सांसों की गति बेहतर होती है। आपकी एकाग्रता भी बढ़ाता है। मन भी शांत रहता है।

बालासन

बालासन सबसे अधिक आराम पहुंचाने वाले योगासनों में से एक है। इस आसन को करने से आपका दिमाग शांत होता है और शरीर से खिंचाव और तनाव दूर होता है जिससे आपको नींद लेने में आसानी होती है। इस आसन के दौरान गहरी सांस लें। इससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है।

शशांकासन

वज्रासन की स्थिति में बैठकर, अपने हाथों से मुट्ठी बनाएं और अंगूठों को मुट्ठी के अंदर दबा लें। मुट्ठी को पेट पर रखें और सांस छोड़ें। पेट के भाग से आगे की तरफ झुकें ताकि माथा (forehead) फर्श से छू जाए। यह आसन प्राण के प्रवाह को नियंत्रित करता है। मस्तिष्क को जीवंत (rejuvenate) बनाता है। नींद अच्छी आती है। थकान महसूस होने पर इसका अभ्यास करने से लाभ होता है।

चैन की नींद सोने में ये तीन आसन करेंगे आपकी मदद

Published : April 13, 2020 9:44 pm | Updated:April 13, 2020 10:17 pm
Read Disclaimer

Loss of Appetite: क्या लॉकडाउन में अचानक से होने लगी है भूख ना लगने की समस्या? जानें इसके कारण और उपाय

Loss of Appetite: क्या लॉकडाउन में अचानक से होने लगी है भूख ना लगने की समस्या? जानें इसके कारण और उपाय

Covid-19 Face Mask : कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क से जुड़े डूज एंड डोंट्स

Covid-19 Face Mask : कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क से जुड़े डूज एंड डोंट्स

Please Wait. Article Loading ....

कोरोनावायरस अपडेट्स

कोरोनावायरस अपडेट्स

COVID-19 से रहें अप-टू-डेट

  • Coronavirus in MP: मध्य प्रदेश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, पर फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगेगा
  • हेयर लॉस से लेकर डायरिया तक लॉन्ग कोविड में होती हैं ये परेशानियां, जानें Long Covid क्या है और क्या हैं इसके लक्षण
  • Covid-19 Spread: दफ्तरों के लिए जारी किए गए नये दिशा-निर्देश, अब इन नियमों का करना होगा पालन
  • मुंबई सहित महाराष्ट्र में फिर से दिखी कोरोना केसेस में बढ़ोतरी, संक्रमण रोकने के लिए नये नियमों की घोषणा
  • भारत ने कोरोना के 7 हजार वेरिएंट में 24,300 म्यूटेशन का पता लगाया, म्यूटेशन से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा

Health Calculators

BMI Calculator
bmi Calculator
Ideal Body Weight
ideal body weight
Daily Calorie Intake
Daily calorie intake
Calories Burned
calories burned

Health News in Hindi

40 साल के बाद हड्डियों को मज़बूत रखने के लिए महिलाएं लें ऐसी डायट, कम होगा अन्य बीमारियों का भी ख़तरा

Coconut For Thyroid: थायराइड रोग से छुटकारा दिलाता है नारियल, इन 4 तरीकों से करेंगे सेवन तो जरूर होगा फायदा

ग्रीवा शक्ति विकासक योगासन: गर्दन के दर्द को दूर करने का एक नैचुरल तरीका, जानिए अन्‍य फायदे और योग करने का तरीका

Corona Vaccine: 1 मार्च से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को फ्री मिलेगी कोरोना की डोज, जानें वैक्‍सीन लेने का पूरा प्रोसेस

बढ़ती उम्र में कभी ना महसूस होगा अकेलापन, इन 5 हेल्थ टिप्स के साथ जिएं जिंदादिल और खुशहाल ज़िंदगी

Read All

Related Stories

    Still tired after 8 hours of sleep? 6 possible reasons
    - Longjam Dineshwori
    April 13, 2020 at 9:44 pm
    The alarm rings, but you’re still feeling sleepy. If you had slept late last night, it makes …
  • Yoga Poses: हेड स्टैंड या शीर्षासन करने से बनती हैं हड्डियां मज़बूत, स्ट्रेस होता है कम!
  • रातभर नींद न आने की समस्या से हैं परेशान, तो आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय
  • सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है योग निद्रा, जानें इसके नियमित अभ्यास से होने वाले सेहत लाभ
  • Here's how you can sleep better at night

About The health Site

TheHealthSite.com is India's largest health site with more than 40 lakh unique visitors per month. We focus on fitness, beauty, health, pregnancy and more.

Most popular health and wellness website in India in 2012 at the Website of the year awards.

health@corp.india.com
+91 – 22 – 6697 1234
Landline Phone number 91 – 22 – 2490 0302.

ZEE ENTERTAINMENT ENTERPRISES LTD, 18th floor, A-Wing, Marathon Futurex, N. M. Joshi Marg, Lower Parel, Mumbai, Maharashtra 400013.

Useful Links

  • Weight Loss
  • Keto Diet Tips
  • Skin Care Tips
  • Intermittent Fasting
  • Apple Cider Vinegar
  • Ashwagandha
  • Cancer
  • Pneumonia
  • Diarrhoea
  • Dengue
  • Typhoid
  • Tuberculosis
  • Chickenpox
  • Chikungunya
  • Depression
  • Hepatitis
  • Diabetes
  • Type 2 diabetes
  • Arthritis
  • Swine Flu
  • Baby Names
  • Cough and cold
  • Heart Attack
  • Breast Cancer
  • Ebola Virus
  • Dengue
  • Malaria
  • International Yoga Day
  • Hypotension
  • Heart Failure
  • Asthma
  • Brain Tumour
  • Celebrity Fitness
  • Goitre
  • HIV/AIDS

We respect your privacy

  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Author Profiles

Copyright © 2021 Zee Entertainment Enterprises Limited. All rights reserved.