Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Yo Yo Honey Singh on Bipolar Disorder: फेमस रैप सॉन्ग सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) एक बार फिर खबरों में हैं और इस बार वे अपने नये गाने की बजाय अपनी हेल्थ की वजह से चर्चा में हैं। बता दें कि यो यो हनी सिह बाइपोलार डिसॉर्डर से गुजर चुके हैं और अब सिंगर ने खुलकर अपनी इस बीमारी के बारे में बात की है। मेंटल हेल्थ इश्यूज़ (Mental Health Issues) पर बेबाकी से बात करते हुए हनी सिंह ने अपने उस स्ट्रगल के बारे में बात की जो उन्हें बाइपोलार डिसॉर्डर के दौरान झेली। (Yo Yo Honey Singh on Bipolar Disorder in Hindi)
सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू में यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने बताया कि उन्होंने 5 साल से अधिक समय तक बाइपोलर डिसॉर्डर से जुड़ी परेशानियां झेली हैं और इसी वजह से वे काफी समय से लोगों और काम से दूर थे।
View this post on Instagram
हनी सिंह ने इससे पहले भी इंटरव्यूज में बताया था कि वे कुछ ऐसी दवाइयां ले रहे हैं जिसमें सोडियम (sodium) की मात्रा अधिक होती है। मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के लिए खायी जाने वाली इन दवाइयों के कारण थायरॉइड और वेट गेन की समस्या हो सकती है। इन्हीं दवाओं के कारण हनी सिंह का वजन बढ़ गया। (Honey Singh weight gain)
यो यो हनी सिंह ने कहा कि जब मेरी हेल्थ खराब होने लगी तब मेरे पास बहुत सारा काम था और जिंदगी में सबकुछ अच्छा चल रहा था। उन्हीं दिनों एक रियलिटी शो के सेट पर मुझे बाइपोलर डिसॉर्डर के लक्षण (Symptoms of Bipolar disorder) दिखायी देने लगे। जब ये साइकोटिक प्रॉब्लम्स (Psychotics Problems) होने लगी तो मुझे लगा कि, "अब मेरा मेरे दिमाग पर पहले की तरह कंट्रोल नहीं है। मेरे दिमाग में कुछ तो है जो ठीक नहीं है।" इसीलिए मैंने उस वक्त सबसे कहा कि पहले मुझे सबकुछ छोड़ कर मेरे दिमाग को ठीक करने दो।
हनी सिंह कहते हैं कि, मैंने तय किया मैं इसे ठीक करके ही रहूंगा। इसके लिए मुझे काफी समय तक मेहनत करनी पड़ी। मैंने मेंटल फिटनेस और फिजिकल फिटनेस में आए बदलावों को ठीक करने के लिए 5 साल तक स्ट्रगल किया।
View this post on Instagram