इन 3 हिस्सों के पीलेपन से समझ जाएं लिवर होने वाला है डैमेज, समय पर चेकअप न कराना पड़ सकता है भारी

Yellowness in these parts of the body :  लिवर डैमेज होने की स्थिति में शरीर का कुछ हिस्सा पीला नजर आता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : December 25, 2023 12:56 PM IST

Yellowness in these parts of the body : लिवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। यह हमारे पेट के दाहिनी ओर पसली के पिंजरे के ठीक नीचे स्थित होता है। लिवर हमारे शरीर में भोजन को पचाने और शरीर में विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का कार्य करता है। लिवर डिजीज वंशानुगत (आनुवंशिक) हो सकती है। लिवर की जुड़ी समस्याएं विभिन्न कारकों के कारण भी हो सकती हैं, जो लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं, जैसे वायरस, शराब का उपयोग और मोटापा इत्यादि। लिवर खराब होने की स्थिति में शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। कुछ लक्षण पीलिया भी तरह भी दिखते हैं। ऐसे में आप कंफ्यूज न हों और तुरंत अपना चेकअप कराएं। आज इस लेख में हम इस विषय के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-

आंखें हो जाती हैं पीली

लिवर खराब होने पर या फिर लिवर से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या होने पर आंखों का सफेद हिस्सा पीला नजर आने लगता है। आंखों में इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज न करें, इससे गंभीर परेशानी होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आपकी आंखें काफी ज्यादा पीली नजर आ रही हैं, तो ऐसी स्थिति में फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।

स्किन का रंग हो जाता है पीला

लिवर की परेशानी होने पर स्किन का रंग भी पीला नजर आने लगता है। यह स्थिति शरीर में काफी ज्यादा बिलीरुबिन बढ़ जाने की वजह से होता है। यह एक पीला पदार्थ है, जो रेड ब्लड सेल्स के टूटने से बनता है। ऐसी स्थिति को नजरअंदाज करने से बचें और तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें, ताकि आपका समय पर इलाज किया जा सके।

नाखून हो जाते हैं पीले

लिवर डैमेज होने पर या फिर लिवर से जुड़ी परेशानी होने पर नाखून भी पीले रंग के नजर आते हैं। कई लोग शरीर में दिखने वाले इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे आपके लिए घातक हो सकता है। इसलिए अगर आपके नाखून पीले हैं, तो ऐसी स्थिति में फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें और अपनी जांच कराएं।

लिवर खराब होने के अन्य लक्षण

लिवर खराब होने की स्थिति में स्किन, आंख और नाखून पीले होने के साथ-साथ शरीर में कई अन्य तरह के लक्षण नजर आते हैं, जैसे-

  • पेट में दर्द और सूजन
  • थकान महसूस होना
  • भूख में कमी
  • स्किन पर खुजली और रैशेज होना, इत्यादि।

लिवर खराब होने की स्थिति में आपके शरीर में इस तरह के लक्षण दिख सकते हैं। ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें, ताकि आपका समय पर इलाज किया जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.