
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : March 30, 2023 3:50 PM IST
मोती की तरह चमचमाते दांतों के साथ स्माइल करना ना सिर्फ खूबसूरती को निखार देता है, बल्कि कांफिडेंस का लेवल भी हाई कर देता है। लेकिन, काफी लोग क्रिस्टल व्हाइट स्माइल के लिए तरस जाते हैं। वजह दांतों का पीला होना है। हर किसी के सफेद दांत हों, ऐसा जरूरी नहीं। सफेद दांतों के लिए मेहनत करना तब सार्थक होता है, जब असल में इसका रिजल्ट देखने को मिले। हालांकि समय के साथ-साथ ढलती उम्र, खराब खानपान, स्मोकिंग या खराब ओरल हेल्थ जैसी विभिन्न स्थितियों के कारणों की वजह से दांत पीले या दागदार नजर आने लगते हैं। दांतों को नेचुरल तरीके से सफेद करने और आपकी स्माइल को क्रिस्टल की तरह चमकाने में एक लोकप्रिय कॉस्मेटिक प्रोसेस की मदद ली जा सकती है। आपको अपन दांत क्यों साफ रखने चाहिए, इसके पीछे के कारण भी जान लेते हैं।
चाय, कॉफी या फिर अन्य खाने से जुड़ी आदतें हमारे दांतों की हेल्थ में काफी बड़ी भूमिका निभाते हैं। दांतों का सफेद होना या दांतों के पीला होने के पीछे भी हमारी आदतें शामिल होती हैं। खराब आदतों की वजह से दांत प्लाक, या फिर धब्बेदार हो सकते हैं।
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है, वैसे-वैसे दांतों का इनेमल घिसने लगता है, जिस वजह से दांतों का रंग फीका पड़ने लगता है। एक सुंदर और हेल्दी स्माइल बनाने रखने लिए दांतों की सफेदी उम्र बढ़ने के असर को उल्टा करने का शानदार तरीका है।
स्मोकिंग आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकती है। स्मोकिंग से दांतों पर प्लाक और बैक्टीरिया के बढ़ने से ओरल हेल्थ बिगड़ सकती है। जिससे दांत बुरी तरह से प्रभावित होते हैं। टीथ व्हाइटनिंग स्मोकिंग के कारण होने वाले दांतों में पीलेपन की वजह है। स्मोकिंग को इग्नोर करने से आप सफेद, उज्जवल और हेल्दी स्माइल पा सकते हैं।
आपके आस-पास के स्टोर्स में व्हाइटनिंग स्ट्रिप्स और ट्रे बड़ी ही आसानी से मिल जाएंगी। लेकिन वो हर किसी के लिए परफेक्ट तरीके से फिट हो जाएं, ऐसा जरूरी नहीं। सबके दांत और उनकी बनावट एक दूसरे से अलग होती है। इसमें मौजूद सक्रिय तत्व मुंह में जलन के कारण बन सकते हैं। जलन से जीभ, दांत, मसूड़ों और गालों में होने वाले नुकसान से बचाव के लिए डेंटिस्ट की मदद लें। डेंटिस्ट सावधानी के साथ मसूड़ों में जेल लगाकर जलन से राहत दिला सकते हैं।
दांतों को सफेद रखने के और भी कई कारण होते हैं। जिनकी वजह से आप क्रिस्टल व्हाइट स्माइल पा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके दांतों में कोई समस्या या परेशानी बढ़ रही है, तो आप अपने नजदीकी डेंटिस्ट के पास जाकर अपने दांतों को साफ करवा सकते हैं।