Sign In
  • हिंदी

हाथ-पैरों के नाखून दिख रहे हैं पीले-पीले? कहीं इस लाइलाज बीमारी का संकेत तो नहीं! 

हाथ-पैरों के नाखून दिख रहे हैं पीले-पीले? कहीं इस लाइलाज बीमारी का संकेत तो नहीं! 

Yellow Nails Syndrome : येलो नेल्स सिंड्रोम की स्थिति में पैरों और हाथों के नाखून पीले नजर आते हैं। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में विस्तार से-

Written by Kishori Mishra |Published : May 30, 2023 12:49 PM IST

Yellow Nails Syndrome : आधुनिक समय में लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। इन समस्याओं में डायबिटीज, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल, हार्ट अटैक जैसी बीमारियां शामिल हैं। इसके अलावा लोगों को ऐसी बीमारियां भी हो रही हैं, जो काफी रेयर होती हैं। इन रेयर बीमारियों में येलो नेल्स सिंड्रोम शामिल है। यह बहुत ही रेयर डिजीज है, जिसकी वजह से आपके हाथ-पैरों की नाखूनें पीली नजर आती हैं। पलमोनरी और लिम्फेटिक सिस्टम की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों में देखने को मिलती है। इस परेशानी में नाखूनों के नीचे बने लिम्फ पीले नजर आते हैं, इसलिए ही इस बीमारी हो येलो नेल्स सिंड्रोम कहा जाता है। आमतौर पर यह बीमारी 50 से अधिक वर्ष के लोगों में देखी जाती है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में विस्तार से-

किन लोगों को प्रभावित करता है Yellow Nails Syndrome

FOXC2 जीन में किसी तरह का बदलाव या म्यूटेशन के कारण भी इस तरह की समस्या देखने को मिल सकती है, जिसकी वजह से मरीजों के पैरों में सूजन भी होने लगती है। 

लंग, ब्रेस्ट या फिर लिंफोना जैसे कैंसर से जूझ रहे व्यक्तियों में इस तरह की समस्या देखी जा सकती है। 

Also Read

More News

इसके अलावा लिम्फ नोड में सर्कुलेशन, लिंफेडेना और ड्रेनेज जैसी समस्या के कारण भी हो सकती है। 

येलो नेल्स सिंड्रोम के लक्षण क्या हैं? - Yellow Nails Syndrome Symptoms 

  • बार-बार और लगातार खांसी की परेशानी होना।
  • सांस लेने में काफी ज्यादा परेशानी का अनुभव होना। 
  • नाखूनों की स्किन पीली-पीली नजर आना, इत्यादि।

येलो नेल्स सिंड्रोम कैसे किया जाता है इलाज

इस बीमारी का पूरी तरह से इलाज संभव नहीं है। हालांकि, इसके लक्षणों को इलाज किया जाता है,  ताकि मरीजों की परेशानी को कम किया जा सके। इलाज के निम्न तरीके हो सकते हैं। 

  • प्लूरल इफ्यूजन का इलाज करने के लिए डॉक्टर सर्जरी की मदद ले सकते हैं। 
  • लंग इंफेक्शन और ब्रोन्किइक्टेसिस जैसी परेशानी होने पर डॉक्टर आपको एंटीबायोटिक्स लेने की सलाह दे सकते हैं। 
  • इसके अलावा शरीर में सूजन और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार के लिए रोजाना एक्सरसाइज करने की भी सलाह दे सकते हैं। 

येलो नेल्स सिंड्रोम एक ऐसी बीमारी है, जिसका पूरी तरह से इलाज संभव नहीं है। ऐसे में इस बीमारी से बचाव के टिप्स अपनाएं। वहीं, अगर आपको अपने शरीर में किसी तरह के बदलाव नजर आ रहे हैं, तो तुरंत इस स्थिति में डॉक्टर की मदद लें।

Total Wellness is now just a click away.

Follow us on