
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : December 12, 2023 3:28 PM IST
Disease in 2023: धीरे-धीरे साल 2023 भी अब जाने की तैयारी करने लगा है और लोग नए साल की तैयारी करने लगे हैं। जिन लोगों ने इस साल की शुरूआत में हेल्दी रहे के लिए रेजोल्यूशन बनाए थे उनमें से कुछ कामयाब रहे होंगी तो कुछ ऐसे भी लोग होंगे जो निभा नहीं पाए होंगे। लेकिन हमें हमेशा कोशिश करते रहना चाहिए और अगले साल फिर से हेल्दी रहने का रेजोल्यूशन जरूर रखना चाहिए। लेकिन इन सब के साथ यह भी देखना चाहिए कि पिछले साल में कौन सी बीमारियां थी, जिन्होंने लोगों को सबसे ज्यादा बीमार किया। इस लेख में हम आपके लिए कुछ ऐसी ही चीजों के बार में जानकारी लेकर आए हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे संक्रामक रोगों के बारे में बताने वाले हैं, जो साल 2023 में सबसे ज्यादा फैले थे।
यह एक प्रकार का वायरल संक्रमण है और बहुत ही कम लोग इस बारे में जानते हैं कि यह भी एक प्रकार का कोरोना वायरस ही है। इस संक्रमण का नाम मिडिल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम है जिससे इसका नाम मर्स (Mers) पड़ा। यह कोविड से खतरनाक संक्रमण है और 2023 में इसके मामलों में एक बार वृद्धि देखी गई थी। यह एक वायरल इन्फेक्शन है और इसलिए 2024 में भी लोगों को इससे खास बचाव रखना होगा, ताकि इसे फैलने से रोका जा सके।
सिर्फ 2020, 21 और 22 में ही नहीं बल्कि 2023 में भी कोविड 19 के मामले देखे गए। साल 2023 की शुरुआत में भारत और अमेरिका समेत कई देशों में कोविड 19 के मामलों में कई बार उछाल देखा गया। हालांकि, वर्तमान में भी इसके मामले पूरी तरह से बंद नहीं हुए हैं। 2024 में भी लोगों को इसके लिए तैयार रहना होगा और उचित सावधानी बरतनी होगी।
साल 2023 में टोमेटो फीवर के मामले बच्चों में देखे गए, जिसने लगातार कई दिनों तक स्वास्थ्य विभागों की नींद उड़ा कर रखी। सिर्फ 2023 ही नहीं लोगों को 2024 में भी इसके प्रति खास ध्यान रखना होगा क्योंकि एक संक्रामक रोग है, जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से हो सकता है। इससे बचाव के लिए खास ध्यान रखना जरूरी है।
इस साल कुछ महीने पहले ही आपने भी कंजक्टिवाइटिस के मामलों में काफी वृद्धि देखी गई। इस बीमारी को आंख आना, पिंक आई या आंख की बीमारी भी कहा जाता है। यह एक प्रकार का इन्फेक्शन है, जो आंख व उसके आसपास के हिस्से जैसे पलक का अंदरूनी व बाहरी हिस्सा प्रभावित हो सकता है।