Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Yami Gautam talks about Keratosis pilaris: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और उसमें अपनी स्किन से संबंधित समस्या (Yami Gautam skin problem) का खुलासा किया है। दरअसल, यामी को स्किन रिलेटड जो समस्या है, उसे केराटोसिस-पाइलरिस कहते हैं। यामी ने इससे पहले इस स्किन कंडीशन (Skin Condition) के बारे में कभी कुछ भी शेयर नहीं किया था। हाल ही में उनका कुछ फोटो शूट हुआ, जिसे पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए बनने जाना था, ताकि उनके चेहरे की इस समस्या को छिपाया जा सके। यामी ने अपने इस इंस्टाग्राम पोस्ट में इस समस्या को छिपाने की बजाय, इस सच्चाई को स्वीकार करने की बात लिखी है। यामी ने पोस्ट में केराटोसिस-पाइलरिस क्या (Keratosis pilaris in Hindi) है, इसके बारे में बताया है। आइए जानते हैं, त्वचा से संबंधित केराटोसिस-पाइलरिस की समस्या के कारण और लक्षण (Symptoms of Keratosis pilaris in Hindi) क्या हैं....
यामी लिखती हैं, जो लोग केराटोसिस-पाइलरिस (Yami Gautam skin condition) के बारे में नहीं जानते हैं, उन्हें मैं बता देना चाहती हूं कि यह एक त्वचा से संबंधित समस्या है, जिसमें स्किन पर छोटे-छोटे बम्प्स (Tiny Bumps) उभर आते हैं। हालांकि, ये उतने भद्दे या बुरे नहीं होते हैं। यामी आगे लिखती हैं, 'उन्हें यह समस्या टीनएज में ही हुई थी और अब तक इसका कोई इलाज मौजूद नहीं है। मैंने कई सालों तक इस समस्या से डील किया है, लेकिन अब और नहीं। अब मैंने अपने सारे डर, असुरक्षा की भावना को खुद से दूर कर दिया है और अपनी कमियों को पूरे दिल से स्वीकार और प्यार करने की हिम्मत जुटा ली है।' केराटोसिस-पाइलरिस होने पर त्वचा पर रूखे पैच, छोटे एक्ने की तरह नजर आने वाले बम्प्स हो जाते हैं।
View this post on Instagram
केराटोसिस-पाइलरिस की समस्या तब होती है, जब त्वचा बहुत अधिक प्रोटीन केराटिन (Keratin) का निर्माण करने लगती है। इससे हेयर फॉलिकल्स ब्लॉक हो जाते हैं, जो बम्प्स (Bumps on SKin) का कारण बनता है। ये बम्प्स सिर्फ चेहरे की त्वचा पर ही नहीं, बल्कि बांह, जांघों, गाल, नितंबों पर भी निकल आते हैं। कई बार ये दिखने में सफेद होते हैं तो कई बार लाल, लेकिन आमतौर पर इनमें ना तो दर्द होता है और ना ही खुजली। यह स्किन कंडीशन गंभीर नहीं होती है। मेडिकेटेड क्रीम से इसे दूर किया जा सकता है। आप स्किन स्पेशलिस्ट से संपर्क कर सकते हैं। हालांकि, ये खुद ब खुद ठीक हो जाता है।