गंजा कहकर मजाक उड़ाते थे फैन्स तो जॉन सीना ने कराया हेयर ट्रांसप्लांट, क्या हर कोई करा सकता है Hair Transplant

John cena Hair transplant: सुपरस्टार जॉन सीना ने बताया कि हेयर फॉल के कारण उनके फैन्स उनका मजाक उड़ाने लगे थे और उससे परेशान होकर उन्होनें हेयर ट्रांसप्लांट कराना पड़ा। जिसने उनकी जीवन को बदल दिया।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 9, 2025 12:05 PM IST

Is Hair Transplant Safe: बालों का झड़ना यानी गंजापन न सिर्फ आपको शारीरिक रूप से प्रभावित करता है बल्कि आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी इसका काफी असर पड़ता है। यह बात सिर्फ एक आम व्यक्ति पर लागू नहीं होती बल्कि बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज भी इस से काफी प्रभावित हो सकते हैं। हाल ही में अपने हेयर ट्रांसप्लांट को लेकर खबरों में आए WWE के स्टार रेस्लर और हॉलीवुड सुपरस्टार जॉन सीना ने भी अपने बारे में कुछ ऐसा ही बताया। जॉन सीना ने बताया कि वे हेयर लॉस के कारण मानसिक रूप बहुत परेशान हो चुके थे और दबाव में आकर उन्होनें हेयर ट्रांसप्लांट कराया। जॉन सीना ने खुद बताया कि हेयर ट्रांसप्लांट कराने के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया।

मानसिक दबाव में आ गए थे जॉन

जॉन सीना ने खुद मीडिया के सामने इस बात का खुलासा किया कि उनके बाल झड़ने की समस्या का उनके फैन्स मजाक उड़ाने लगे थे और उन्हें गंजा बोलने लगे थे। इस कारण से जॉन मानसिक रूप से काफी परेशान हो गए थे और इसके चलते उन्होनें हेयर ट्रांसप्लांट कराने का कदम उठाया, ताकि वे लोगों को ताने सुनने से बच सकें और उनके गंजेपन का कोई मजाक न उड़ा सके।

(और पढ़ें - बालों में शैंपू लगाने से पहले क्या लगाएं?)

हेयर ट्रांसप्लांट ने बदल दी जिंदगी

सुपरस्टार जॉन सीना ने बताया कि जब वे लोगों को ताने सुन-सुनकर परेशान हो चुके थे और अपने गंजेपन के कारण मानसिक रूप से परेशान होने लगे थे, तब उन्हें हेयर ट्रांसप्लांट का फैसला लेना पड़ा। लेकिन हेयर ट्रांसप्लांट के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। आगे उन्होंने बताया कि हेयर ट्रांसप्लांट से उन्हें इतना फायदा मिलेगा तो वे इसे 10 साल पहले ही करा लेते।

क्या हेयर ट्रांसप्लांट सुरक्षित है?

हेयर ट्रांसप्लांट एक पूरी तरह से सुरक्षित प्रोसीजर है, लेकिन इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि अगर आप हेयर ट्रांसप्लांट करा रहे हैं, तो किसी अनुभवी विशेषज्ञ से ही कराएं। हालांकि, अगर किसी व्यक्ति को स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो रही है, तो ऐसे में डॉक्टर हेयर ट्रांसप्लांट प्रोसीजर शुरु करने से पहले कुछ ट्रीटमेंट शुरु कर सकते हैं। वहीं हेयर ट्रांसप्लांट कराने से कई बार कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं जैसे -

  • लंबे समय तक दर्द व खुजली रहना
  • लालिमा होना या खुजली करने पर खून बहना
  • बालों में बार-बार पपड़ी आना
  • इन्फेक्शन या एलर्जी वाले लक्षण होना
  • किसी हिस्से से बाल ज्यादा निकलना

हालांकि, इन समस्याओं के होने का खतरा ज्यादा तब बढ़ता है, जब आप किसी अच्छे व अनुभवी विशेषज्ञ से अपना हेयर ट्रांसप्लांट नहीं कराते हैं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

स्कैल्प साफ करने के लिए क्या करें?

अगर आपकी स्कैल्प ऑयली है तो एक-एक दिन छोड़कर शैम्पू करें और अगर नॉर्मल या ड्राई है तो ऑयलिंग के बाद हेयर वॉश करें।

बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो क्या करें?

अगर आपके बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं तो सही तेल से स्कैल्प मसाज करें, स्ट्रेस न लें, आयरन और फोलेट रिच फूड खाएं और केमिकल फ्री हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।

पुरुषों में थायराइड के क्या लक्षण हैं?

पुरुषों को भी थायराइड हो सकता है। बालों का झड़ना, वजन बढ़ना, वजन कम होना, हृदय गति में बदलाव आदि थायराइड के संकेत हो सकते हैं।

बाल क्यों झड़ते हैं?

बालों का झड़ना एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन, अगर सामान्य से ज्यादा बाल झड़ रहे हैं, तो इनके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इनमें शामिल हैं- तनाव, पोषक तत्वों की कमी, हार्मोनल बदलाव और बालों की सही देखभाल न करना।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source