
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : August 2, 2022 12:07 PM IST
5 sever disease that can cause wrist pain
कलाई हमारे शरीर के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले अंगों में से एक है और हमारी दिनचर्या के ज्यादातर कार्यों में कलाई को शामिल होना ही पड़ता है। इसलिए कलाई में कई बार मोच आना (wrist sprain) या अकड़न होना आम बात है और उसके बाद कुछ दिन कलाई को रेस्ट देना पड़ता है। जैसा कि आपको भी पता है कलाई में मोच आना कई बार दर्दनाक तो होता है, लेकिन फिर भी यह आम समस्या है और अपने आप ही ठीक हो जाती है। इसलिए इस स्थिति को इग्नोर कर दिया जाता है। लेकिन कई बार कलाई में होने वाला दर्द (Wrist pain in hindi) कोई आम मोच या अकड़न नहीं बल्कि किसी गंभीर बीमारी का संकेत देता है, जिसकी जल्द से जल्द जांच कराना बेहद जरूरी होता है। इन गंभीर बीमारियों के शुरुआती लक्षण भी कलाई संबंधी सामान्य बीमारियों जैसे ही होती है, लेकिन बाद में परेशानी बढ़ जाती है। आज इस लेख में हम ऐसी ही समस्याओं और उनकी पहचान कैसे की जानी चाहिए आदि के बारे में बताएंगे
सिर्फ कलाई ही नहीं शरीर के किसी भी जोड़ में दर्द होने के पीछे अगर किसी बड़ी बीमारी का नाम आता है, तो वह रूमेटाइड आर्थराइटिस है। यह एक ऑटोइम्यून डिजीज है और इसका कोई पक्का इलाज भी नहीं है। लेकिन समय पर देखभाल करके इस स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सकता है। अगर आपको लगता है कि आपकी कलाई में लंबे समय से दर्द हो रहा है और साथ ही शरीर के अन्य जोड़ भी प्रभावित हैं, तो डॉक्टर से एक बार इस बारे में बात जरूर करें।
हड्डियों की कमजोरी को मेडिकल भाषा में ऑस्टियोपोरोसिस कहा जाता है। यह भी हड्डी के रोगों का ही एक प्रकार है, जिसमें हड्डियां गंभीर रूप से कम पड़ जाती हैं। अच्छी बात यह है कि इस बीमारी का इलाज संभव है और दवाओं व खास प्रकार के सप्लीमेंट्स की मदद से हड्डियों की शक्ति को फिर से लाया जा सकता है।
सीटीएस यानी कार्पल टनल सिंड्रोम भी कलाई में दर्द पैदा करने वाला कारण बन सकता है। हालांकि, इसमें दर्द होने का साथ-साथ हाथ सुन्न पड़ जाता है और झुनझुनी भी महसूस होती है। सीटीएस में कलाई की हड्डियों के बीच से निकली कोई नस दब जाती है, जिससे यह दर्द व अन्य समस्याएं पैदा होने लगती हैं।
कुछ लोगों की कलाई के ऊपर एक अजीब सी गांठ बन जाती है। डरने की जरूरत नहीं है यह कोई कैंसर की गांठ नहीं है। वहीं कुछ लोगों को गैंगलियोन सिस्ट से दर्द महसूस नहीं होता है, जबकि अन्य लोगों के लिए यह स्थिति काफी दर्दनाक हो सकती है। इसलिए अगर आपको कलाई में दर्द के साथ-साथ कुछ गांठ जैसा भी महसूस हो रहा है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से इस बारे में बात करें।
किन बॉक्स डिजीज वैसे तो एक दुर्लभ बीमारी है, लेकिन यह सीधे कलाई को ही क्षति पहुंचाती हैं। इसमें कलाई की सबसे छोटी हड्डी में रक्त की सप्लाई कम हो जाती है और इस कारण से समस्याएं भी पैदा होने लगती हैं। अगर समय पर किन बॉक्स डिजीज की देखभाल न की जाए तो इससे हड्डी में स्थायी नुकसान हो सकता है।