... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : November 6, 2018 7:10 PM IST
गुस्सा न सिर्फ आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है, बल्कि इससे बने-बनाए काम भी बिगड़ जाते हैं। अपने जीवन को संतुलित और खुशहाल बनाए रखने के लिए एंगर मैनेजमेंट भी है जरूरी। © Shutterstock.
अक्सर छोटी छोटी बातों पर हम गुस्सा करने लगते हैं। जो गुस्सा कंट्रोल में न हो उसका आपके स्वास्थ्य और रिश्ते दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इससे न सिर्फ आपकी व्यवहार में नकारात्मकता आती है, बल्कि लोग भी आपसे कटने लगते हैं। अगर आप भी अपने गुस्से से परेशान हैं तो हम आपको बता रहे हैं ऐसे तीन उपाय, जिससे गुस्सा भी कम होगा और काम भी बनने लगेंगे। यह भी पढ़े -उम्र से पहले बूढ़ा न कर दें मोबाइल की नीली रोशनी, रहें संभलकर
सवाल करें खुद से
गुस्सा करने वाले लोगों को अक्सर देखा गया है कि वह छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने लगते हैं। गुस्से में उन्हें पता तक नहीं होता कि वह किसी को क्या बोल रहे हैं। जिसके बाद उन्हें एहसास होता है कि उन्होंने गलत शब्दों का प्रयोग किया है। आप भी शाहद ऐसा करते होंगे। अगर आप अपने गुस्से को काबू करना चाहते हैं, तो कुछ भी बोलने से पहले अपने आप से सवाल कीजिए कि यहां गुस्सा दिखाना क्या जरूरी है। आपको स्वयं उत्तर मिल जाएगा। यह भी पढ़ें - फीमेल पार्टनर को देना है आराम तो इस तरह करें बॉडी मसाज
नियमित करें व्यायाम
ऐसा देखा गया है कि जो लोग व्यायाम और योग का सहारा लेते हैं वह बात-बात पर गुस्सा नहीं दर्शाते हैं। अगर आप शारीरिक गतिविधियों में भाग लेते हैं तो आप न केवल अपने गुस्से को कंट्रोल कर पाएंगे, बल्कि तनाव से भी छुटकारा पा सकते हैं। कई बार तनाव ही गुस्से की वजह बनता है इसलिए नियमित रूप से व्यायाम कीजिए। यदि आपको गुस्सा आ रहा है, तो आप टहल सकते हैं, दौड़ सकते हैं या फिर कुछ शारीरिक गतिविधि में भी भाग ले सकते हैं। वैसे गुस्से को शांत करने के लिए मेडिटेशन भी करें। इससे आप रिलेक्स महसूस करेंगे और कुछ ही सेकेंड में आपका गुस्सा एकदम शांत हो जाएगा। यह भी पढ़ें – रहना है हेल्दी और हैप्पी , तो फॉलो करें सेहत के ये रूल
गिनती गिनना शुरू कर दें
गुस्सा आने पर गिनती गिनना शुरू कर दें। यह एक अचूक उपाय है। इससे आपको शांति मिलेगी साथ ही आपका गुस्सा भी शांत हो जाएगा। इसके अलावा आप गुस्से को कंट्रोल करने के लिए आप गहरी सांसे भी ले सकते हैं। यह आदत आपको गुस्से को दूर भगाने का काम करेगी। ज्यादातर हम गुस्सा तब करते हैं जब सामने वाला व्यक्ति हमारे अनुसार काम नहीं करता है। इस बात का ध्यान दीजिए कि आप खुद को जितना चाहे बदल लें, लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि सामने वाला व्यक्ति आपके गुस्से से बदल सकता है तो आप नाकाम कोशिश करेंगे।