न्यूजपेपर पर रखकर खाते हैं खाना, तो हो सकती है ये जानलेवा बीमारी

अखबार पर खाने की गर्म चीजों को रखने से इस पर लगे रसायनों के बायोएक्टिव सक्रिय हो जाते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 16, 2018 5:21 PM IST

अक्सर लोग स्नैक्स, रोटी, परांठे आदि को न्यूजपेपर में रैप करके बैग में रख लेते हैं। कुछ दुकानदार भी गर्मागरम समोसे, कचोरी, पकौड़ों को अखबार में ही रखकर ग्राहक को दे देते हैं। यदि आप भी खाने की चीजों को न्‍यूजपेपर में रखते हैं, संभल जाइए। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। जानें अखबार में लेपेटी या रखी हुई खाने की चीजों का सेवन करने से सेहत पर कैसा असर होता है।

हानिकारक अखबार की स्‍याही

अखबार की छपाई कई तरह घातक केमिकल्स जैसे डाई आइसोब्यूटाइल फटालेट, डाइएन आईसोब्यूटाइलेट से तैयार स्याही से की जाती है। इसके अलावा स्याही में रंगों के लिए भी कई केमिकल मिलाए जाते हैं, जिसमें जैसे घातक रसायन होते हैं। अखबार की स्याही शरीर में कैंसर जैसे जानलेवा रोग तो पैदा करती ही है, बच्चों में बौद्धिक विकास भी रोक देती है।

गर्म खाना न रखें

भूलकर भी गर्म खाने की चीजों को अखबार में रैप न करें। इससे अखबार पर लगे रसायनों के बायोएक्टिव सक्रिय हो जाते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। इस संबंध में देश में खाद्य पदार्थों के मानकों की निगरानी करने वाली संस्था एफएसएसएआई भी इस संदर्भ में एडवाइजरी जारी कर चुकी है, जिसमें साफ तौर पर न्यूज पेपर पर खाद्य सामग्री का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई थी।

सावधानी बरतें

अखबार में खाना रैप करने की परंपरा सिर्फ दुकानों तक सीमित नहीं है बल्कि लोग घरों में भी ये गलती करते हैं जबकि ऐसा करने से बचना चाहिए। इसके लिए कुछ सावधानियां हैं जिसे आप जरूर बरतें।

1 अखबार की बजाय साफ-सफेद कागज, एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल करें। ये ज्यादा सुरक्षित हैं।

2 अखबार पर कभी भी गर्म खाने की चीजों को नहीं रखना चाहिए। साधारण तापमान वाले फूड जो ड्राई हों, उनके लिए अखबार का इस्‍तेमाल किया जा सकता है। वैसे न करें तो ज्‍यादा बेहतर है।

3 तेल युक्‍त चीजों का सेवन जैसे समोसे, कचोरी, पकौड़े आदि न्‍यूजपेपर पर रखकर कभी नहीं करना चाहिए।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source