... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 14, 2022 2:08 PM IST
कोविड वैक्सीन लगवाने के कितने दिन बाद दे सकते हैं खून! बस इन बातों का रखें ख्याल
जब भी बात रक्त दान करने की आती है तो लोगों के दिमाग में ये सवाल उठता है कि आखिर इसका फायदा क्या है? ये बात कुछ लोगों के लिए जीने-मरने वाली साबित हो सकती है क्योंकि खून की कमी आपकी जान भी ले सकती है। रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए ही हर साल 14 जून को 'विश्व रक्तदान दिवस' (World Blood Donor Day) मनाया जाता है। लोगों के बीच रक्तदान के फायदों को गिनाना ही जागरूकता बढ़ाने का एकमात्र तरीका है। हालांकि कोरोनाकाल में लोग रक्त दान करने को लेकर कतरा रहे हैं और जिन्हें रक्त की जरूरत है उन्हें भी ये डर सता रहा है कि कहीं उन्हें न कोविड हो जाए। आइए जानते हैं क्या कोविड रोगी, जो ठीक हो चुके हैं वो भी रक्तदान कर सकते हैं या नहीं।
कोरोना काल में दुनियाभर के ब्लडबैंक्स में रक्तदान करने वाले लोगों की संख्या में काफी कमी दर्ज की गई, जिसकी वजह से बहुत से लोगों को खून नहीं मिला और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। अगर किसी व्यक्ति में खून की कमीहै तो उसके लिए रक्त दान करने वाला व्यक्ति का होना बहुत ही जरूरी हो जाता है क्योंकि यही तरीका है, जिससे उसकी जान बचाई जा सकती है। कोरोनाकाल में भी ब्लड बैंक्स ने संक्रमण और सुरक्षा के सभी जरूरी मानकों का पालन किया लेकिन लोगों के जहन में अभी भी ये सवाल उठ रहा है कि क्या कोविड रोगी से प्राप्त रक्त उसके स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है।
नेशनल ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल (एनबीटीसी) ने रक्तदान करने वाले लोगों के लिए कुछ योग्यताएं तय की हुई हैं, जब एक व्यक्ति उन दिशा-निर्देशों का पालन करता है तो वो रक्तदान कर सकता है। आपको बता दें कि एक बार रक्त दान करने के बाद वह व्यक्ति सुरक्षित ढंग से तीन महीने बाद रक्त दान कर सकता है। रक्त दान करने के बाद शरीर में कम हुआ खून तीन महीनों के भीतर बन जाता है।
एनबीटीसी का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति ने कोविड की पहली वैक्सीन ली है तो उसे 28 दिनों तक खून नहीं देने की सलाह दी जाती है। अगर आपने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं तो आप 56 दिनों के बाद रक्तदान कर सकते हैं। हाल ही में जारी नए दिशा-निर्देश के मुताबिक, अगर आप वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं तो अब आप 14 दिनों के बाद रक्तदान कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इंसानी शरीर में करीब 5 लीटर तक रक्त होता लेकिन आप सिर्फ 500 मिलीलीटर ही रक्त दान कर सकते हैं। रक्तदान करने वाले व्यक्ति को सिर्फ इन बातों का ध्यान रखना चाहिएः
1- दानकर्ता को मास्क पहनना चाहिए।
2-डॉक्टर्स द्वारा बताए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।
3-हेल्दी खान-पान रखना चाहिए।
4-रक्त दान करने से पहले नशा या फिर ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
5-रक्त दान करने से पहले साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए।