कोलेस्ट्रॉल से लेकर डायबिटीज तक, 5 बड़ी बीमारियों से ग्रस्त लोगों को अपना लेनी चाहिए वीगन डाइट

benefits of vegan diet: शाकाहारी आहार को मांसाहारी आहार से ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को वीगन डाइट अपनानी चाहिए।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : November 1, 2022 2:06 PM IST

vegan food in hindi: स्वस्थ रहने के लिए लाइफस्टाइल का सही होना बहुत जरूरी है। लेकिन सिर्फ रोजाना एक्सरसाइज करना, पूरी नींद लेना और फास्ट फूड छोड़ना ही हेल्दी लाइफस्टाइल नहीं है। आजकल हेल्दी रहने के लिए सही डाइट का होना भी जरूरी है। हेल्दी डाइट की तलाश में ज्यादातर लोग वीगन डाइट की तरफ बढ़ने लगे हैं। एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि प्लांट बेस्ड फूड्स एनिमल बेस्ड फूड्स से कहीं ज्यादा बेहतर होता है। आज वर्ल्ड वीगन डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों प्लांट बेस्ड फूड्स के फायदों के बारे में बताना है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग एनिमल बेस्ड फूड्स को छोड़कर प्लांट बेस्ड डाइट अपनाएं। आज विश्व वीगन दिवस के मौके पर हम आपको 5 ऐसी बीमारियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका खतरा वीगन डाइट अपनाने वालों में कम रहता है। (Health benefits of vegetarian diet)

1. डायबिटीज (Vegan diet for diabetes)

डायबिटीज के मरीजों के लिए वीगन यानी वनस्पति पर आधारित भोजन बेहद फायदेमंद रहता है। टाइप 2 डायबिटीज से ग्रसित व्यक्ति जब वीगन डाइट अपना लेते हैं, तो उनके ब्लड शुगर लेवल कम रहने लगता है। यहां तक कि वीगन डाइट लेने के बाद कुछ व्यक्तियों की खुराक भी कम कर दी जाती है।

2. कोलेस्ट्रॉल (Vegan diet for Cholesterol)

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भी वीगन डाइट बेहद फायदेमंद है। सर्वाहारी लोगों की तुलना में शाकाहारी लोगों को कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में ज्यादा आसानी रहती है। हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार वीगन डाइट लेने वाले लोगों का बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल अपेक्षाकृत कम रहता है।

3. हार्ट डिजीज (Vegan diet for Heart disease)

ताजे फल, सब्जियां और अन्य वीगन फूड्स खाने से हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। अगर आप हाई बीपी या अन्य किसी दिल की बीमारी के मरीज हैं, तो आपके लिए वीगन डाइट बेहद फायदेमंद रहेगी। साथ ही वीगन डाइट बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में भी काफी फायदेमंद है, जो हृदय रोगों का एक कारण हो सकता है।

4. कैंसर (Vegan diet for Cancer)

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट के अनुसार अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा ताजे फल व सब्जियां शामिल करने से कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। अगर आपके परिवार में पहले से ही किसी को कैंसर है या कैंसर हो चुका है, तो आपको भी वीगन डाइट अपनाने पर विचार जरूर करना चाहिए।

5. अर्थराइटिस (Vegan diet for Arthritis)

अलग-अलग प्रकार के गठिया से ग्रसित व्यक्तियों के लिए भी वीगन डाइट काफी अच्छा ऑप्शन होता है। वीगन डाइट कई अलग-अलग प्रकार के विटामिन व मिनरल्स से भरपूर होती है, जो अर्थराइटिस के दर्द को कम करने में मदद करती है। गठिया के मरीजों के वीगन डाइट अपनाने के कई फायदे हो सकते हैं।